Trump Natalie Harp : ट्रंप को लव लेटर लिखती है ये महिला, ‘मेलानिया की सौतन’ कहने लगे लोग, कौन है नताली हार्प


Last Updated:

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की खास सहयोगी नताली हार्प इन दिनों काफी चर्चा में हैं. 35 साल की नताली का व्हाइट हाउस में दबदबा लगातार बढ़ रहा है. वो हर वक्त ट्रंप के साथ साये की तरह रहती हैं. इसीलिए लोग उन्हें ‘ह्यूमन प्रिंटर’ भी कहते हैं. ट्रंप के पर्सनल स्पेस में लव लेटर छोड़ने से लेकर गाड़ियों के काफिले की डिग्गी में कूदने तक, उनके कई किस्से मशहूर हैं. कहा जा रहा है कि नताली की 24 घंटे मौजूदगी से ट्रंप की पत्नी मेलानिया बेहद नाराज हैं. इसी वजह से मेलानिया व्हाइट हाउस के कार्यक्रमों से दूरी बना रही हैं.

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके प्रशासनिक फैसलों से ज्यादा इन दिनों एक महिला की काफी चर्चा हो रही है. ये महिला कोई और नहीं बल्कि 35 साल की नताली हार्प हैं, जो हमेशा ट्रंप के साये की तरह उनके साथ साये की तरह चिपकी रहती हैं. हालात ये हैं कि अब लोग दबी जुबान में उन्हें ‘मेलानिया की सौतन’ तक कहने लगे हैं.

35 साल की नताली हार्प कैलिफोर्निया की रहने वाली हैं और इस समय व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की स्पेशल और एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट के पद पर हैं. वो ट्रंप की बेहद करीब मानी जाती हैं और हर जगह उनके साथ ही दिखती हैं.

साल 2019 में नताली ने फॉक्स न्यूज पर बताया था कि कैसे ट्रंप के पास किए गए कानून की वजह से उन्हें बोन कैंसर से लड़ने में मदद मिली. इस इंटरव्यू के बाद ट्रंप उन पर फिदा हो गए. इसके बाद 2020 में उन्हें रिपब्लिकन कन्वेंशन में बोलने का मौका मिला और फिर 2022 में वे ट्रंप की परमानेंट टीम का हिस्सा बन गईं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

ट्रंप के करीब जाने के लिए नताली किसी भी हद तक जाने को तैयार रहीं. बायोग्राफर माइकल वोल्फ के मुताबिक, जब उन्हें न्यू जर्सी में रुकने की जगह नहीं मिली, तो वो महिलाओं के लॉकर रूम में बिस्तर लगाकर सो गईं. वहीं एक बार कोर्ट जाते समय जब उन्हें गाड़ियों के काफिले में जगह नहीं मिली, तो वो एक एसयूवी की डिग्गी में ही कूद गईं.

नताली हर समय अपने साथ एक पोर्टेबल प्रिंटर लेकर चलती हैं और दिनभर ट्रंप को उनकी पसंद की खबरें और पोस्ट्स प्रिंट करके देती रहती हैं, इसीलिए उन्हें ‘ह्यूमन प्रिंटर’ कहा जाता है. न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, वो ट्रंप के पर्सनल स्पेस में लव लेटर्स भी छोड़ती थीं, जिनमें लिखा होता था- ‘मेरे लिए सिर्फ आप ही मायने रखते हैं’.

हाल ही में जब तुर्की में नाटो सम्मेलन के दौरान ईरान के हमले का खतरा मंडराया तो ट्रंप ने अपना प्लेन बदला और अपने साथ जिन कुछ खास लोगों को लिया, उनमें नताली भी शामिल थीं. न्यूयॉर्क टाइम्स की वरिष्ठ पत्रकार मैगी हैबरमैन ने उन्हें 80 साल के ट्रंप के लिए ‘सिक्योरिटी ब्लैंकेट’ बताया है.

नताली और ट्रंप की इतनी नजदीकी की वजह से ही लोग उन्हें तंज में ‘मेलानिया की सौतन’ कहने लगे हैं. बायोग्राफर माइकल वोल्फ का दावा है कि मेलानिया ट्रंप और नताली के बीच जबरदस्त पावर स्ट्रगल और अनबन चल रही है. मेलानिया, नताली के साथ एक ही छत के नीचे या एक ही फ्रेम में खड़े रहना बिल्कुल पसंद नहीं करतीं.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, नताली की 24 घंटे मौजूदगी की वजह से ही मेलानिया चुनाव प्रचार से लेकर व्हाइट हाउस के कार्यक्रमों से दूरी बनाए रहती हैं. साल 2025 में राष्ट्रपति की शपथ के बाद से मेलानिया बेहद कम बार सार्वजनिक रूप से दिखी हैं और 2026 में तो वे नाममात्र ही नजर आई हैं.

ट्रंप के करीबियों का कहना है कि नताली और उनके बीच एक ‘बाप-बेटी’ जैसा पवित्र रिश्ता है. हालांकि, खुद नताली के भाई प्रेस्टन हार्प ने इस रिश्ते को ‘गलत’ बताया था और कहा था कि उनकी बहन किसी फैन क्लब की तरह बर्ताव करती हैं. वजह जो भी हो, लेकिन नताली हार्प की वजह से इस समय ट्रंप के निजी जीवन और व्हाइट हाउस में बवाल मचा हुआ है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img