भारत आने वाले हैं ट्रंप… जानिए क्या बोले मार्को रुबियो? – News18 हिंदी


X

Trump India Visit: भारत आने वाले हैं ट्रंप… जानिए क्या बोले मार्को रुबियो?

 

arw img

Trump India Visit: भारत और अमेरिका के रिश्तों को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने संकेत दिए हैं कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अगले साल की शुरुआत में भारत का दौरा कर सकते हैं. इस बयान के बाद दोनों देशों के कूटनीतिक संबंधों को लेकर नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं. मार्को रुबियो ने एक इंटरव्यू में कहा कि ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच अच्छे संबंध हैं और दोनों नेताओं की मुलाकातें हमेशा महत्वपूर्ण रही हैं. उन्होंने बताया कि ट्रंप के भारत दौरे को लेकर काम चल रहा है और इसकी संभावना अगले साल की शुरुआत में बन सकती है. गौरतलब है कि ट्रंप इससे पहले 2020 में अपने पिछले कार्यकाल के दौरान भारत आए थे. हाल ही में जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान भी प्रधानमंत्री मोदी और ट्रंप की मुलाकात हुई थी. उस समय ट्रंप ने भारत आने की इच्छा जताई थी, हालांकि कोई तारीख नहीं बताई गई थी.



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img