ट्रंप ने अमेर‍िका को होर्मुज स्‍ट्रेट का संरक्षक घोषित किया, जहाजों की आवाजाही पर 20 फीसदी शुल्‍क का किया ऐलान


ईरान की ओर से फिलहाल के ल‍िए इस मार्ग के बंद होने के दावा क‍िया जा रहा है। एक द‍िन पहले ही आईआरजीसी की नौसेना ने कहा कि होर्मुज स्‍ट्रेट में विदेशी ताकतों के गैरकानूनी हस्तक्षेप की वजह से पैदा हुई असुरक्षा के चलते यह जलमार्ग अगली सूचना तक बंद रहेगा।

ट्रंप ने अमेर‍िका को होर्मुज स्‍ट्रेट का संरक्षक घोषित किया, जहाजों की आवाजाही पर 20 फीसदी शुल्‍क का किया ऐलान

i

user
google_preferred_badge

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट को लेकर बड़ा बयान दिया है। ट्रंप ने अमेर‍िका को ‘होर्मुज स्‍ट्रेट का संरक्षक’ बताया है। साथ ही यहां से गुजरने वाले जहाजों पर 20 प्रत‍िशत शुल्‍क वसूलने की बात कही है। अमेर‍िकी राष्‍ट्रपत‍ि ने एक तरह से ‘होर्मुज स्‍ट्रेट’ पर अमेर‍िका के न‍ियंत्रण का दावा क‍िया है। उनके अनुसार, यह समुद्री मार्ग अमेर‍िका की न‍िगरानी में सभी देशों के ल‍िए पूरी तरह से खुला रहेगा, केवल ईरान से जुड़े जहाजों और ग्राहकों पर इस मार्ग के इस्‍तेमाल पर रोक रहेगी।

अमेर‍िकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म ‘ट्रुथ’ पोस्‍ट में ल‍िखा, ”होर्मुज स्‍ट्रेट खुला है और यह ईरान के बिना भी खुला रहेगा। हम अब ‘ईरानी नाकाबंदी’ को फिर से लागू कर रहे हैं। इसका मतलब सिर्फ इतना है कि ईरान के जहाजों या ईरान से जुड़े ग्राहकों के आने-जाने पर रोक होगी। बाकी सभी देशों के लिए इस समुद्री मार्ग का इस्तेमाल निष्पक्ष और खुला रहेगा।”

अमेर‍िकी राष्‍ट्रपत‍ि ने पोस्‍ट में ल‍िखा, ”अब से अमेरिका को ‘होर्मुज स्‍ट्रेट का संरक्षक’ कहा जाएगा। लेकिन निष्पक्षता के तौर पर इस ज‍िम्मेदारी को निभाने में होने वाले सभी खर्चों के लिए अमेरिका को हर भेजे जाने वाले माल (कार्गो) पर 20 प्रत‍िशत की दर से भुगतान किया जाएगा, ताकि इस बेहद संवेदनशील और अस्थिर क्षेत्र की सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने का काम किया जा सके। इस प्रक्रिया और इसकी व्यवस्था को तुरंत शुरू किया जाएगा।”

अमेर‍िका और ईरान दोनों ही होर्मुज स्‍ट्रेट को लेकर अपना-अपना दावा कर रहे हैं। एक तरफ अमेर‍िका इस मार्ग को पूरी तरह सुरक्ष‍ित और अपने न‍ियंत्रण में बता रहा है तो दूसरी तरफ ईरान लगातार जहाजों को यहां से न गुजरने की चेतावनी दे रहा है। ईरान की ओर से फिलहाल के ल‍िए इस मार्ग के बंद होने के दावा क‍िया जा रहा है।

एक द‍िन पहले ही आईआरजीसी की नौसेना ने कहा कि होर्मुज स्‍ट्रेट में विदेशी ताकतों के गैरकानूनी हस्तक्षेप की वजह से पैदा हुई असुरक्षा के चलते यह जलमार्ग अगली सूचना तक बंद रहेगा। उसका यह भी कहना है कि जब तक अमेरिका इस क्षेत्र में अपना हस्तक्षेप बंद नहीं करता, तब तक किसी भी जहाज को यहां से गुजरने की अनुमति नहीं दी जाएगी। वहीं दूसरी तरफ यूएस सेंट्रल कमांड ने कहा है कि यह अंतरराष्ट्रीय जलमार्ग सभी वैध जहाजों के लिए खुला है और समुद्री आवाजाही जारी है।




Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img