Track Mobile Activity : मोबाइल पर क्या देख रहा आपका बच्चा, घर बैठे आराम से रख सकते हैं नजर


Powered by :

Last Updated:

Track Your Child Mobile Activity : बच्चों को मोबाइल थमाने के बाद अगर आप भी हर पल इसी चिंता में रहते हैं कि वे स्क्रीन पर क्या देख रहे तो कुछ तकनीक की मदद से यह चिंता पूरी तरह खत्म हो सकती है. एंड्रॉयड और आईफोन दोनों ही तरह के मोबाइल में कुछ ऐसी सेटिंग होती है, जो बच्चों के मोबाइल ट्रैक करने की सुविधा देती है.

मोबाइल पर क्या देख रहा आपका बच्चा, घर बैठे आराम से रख सकते हैं नजरZoom

बच्चों के फोन को कंट्रोल करने के लिए एंड्रॉयड और आईफोन दोनों में ही सेटिंग होती है.

नई दिल्ली. डिटिटल भारत के इस जमाने में बच्चों को मोबाइल से दूर रखना संभव नहीं है. उनकी पढ़ाई-लिखाई और सुरक्षा को ध्यान रखते हुए आपको मोबाइल देना ही पड़ता है. लेकिन, यह सुविधा बड़ी चुनौती भी साथ लाती है. बच्चे के हाथ में मोबाइल जाते ही मां-बाप की जिम्मेदारी भी बढ़ जाती है, क्योंकि इंटरनेट की दुनिया में पहुंचते ही उन्हें गेम से लेकर सोशल मीडिया तक सारे एक्सेस मिल जाते हैं. यहीं से शुरू होता है स्कैम, गलत कंटेंट और साइबरबुलिंग का जोखिम, जिससे निपटने के लिए बड़ी सावधानी की जरूरत होती है. ऐसे में आप कुछ तकनीकी जानकारियां और सेटिंग के जरिये मोबाइल पर बच्चों की सभी एक्टिविटी पर नजर रख सकते हैं.

तकनीक के इस जमाने में माता-पिता के लिए अच्छी बात यह है कि उन्हें अपने बच्चे को सुरक्षित रखने के लिए किसी महंगे मॉनिटरिंग सॉफ्टवेयर या स्पाईवेयर की जरूरत नहीं है. Android और iPhone दोनों में ही दमदार पैरेंटल कंट्रोल टूल होते हैं, जिनकी मदद से माता-पिता बच्चों की डिजिटल आदतों पर नजर रख सकते हैं, उनके लिए नियम तय कर सकते हैं और उनकी प्राइवेसी का सम्मान करते हुए उनकी सुरक्षा सुनिश्चित कर सकते हैं. इसमें आपको पता चलेगा कि बच्चे की मोबाइल एक्टिविटी को सुरक्षित तरीके से कैसे ट्रैक किया जाए और इंटरनेट पर मौजूद हर चीज को संभालने से पहले माता-पिता को किन जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए.

क्या है नजर रखने का आसान तरीका

  • इसका सबसे सुरक्षित तरीका है फोन में मौजूद पैरेंटल कंट्रोल का इस्तेमाल करना.
  • Android फोन में Google Family Link का इस्तेमाल होता है, जबकि iPhone में Screen Time और Family Sharing का इस्तेमाल किया जाता है.
  • माता-पिता स्क्रीन टाइम, ऐप के इस्तेमाल, डाउनलोड और कंटेंट पर लगी पाबंदियों को ट्रैक कर सकते हैं.
  • निगरानी का मकसद जासूसी करना नहीं, बल्कि सुरक्षा और डिजिटल एक्सेस पर ध्यान देना होना चाहिए.

क्यों जरूरी है मोबाइल एक्टिविटी पर नजर
चाहे ऑनलाइन क्लास अटेंड करना हो, दोस्तों से चैट करना हो या एजुकेशनल वीडियो देखना हो, आजकल मोबाइल डिवाइस बच्चों की रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन गए हैं. ऐसे में बिना किसी रोक-टोक के इस्तेमाल से कई तरह के डिजिटल जोखिम पैदा हो सकते हैं. मोबाइल एक्टिविटी पर नजर रखने से माता-पिता को पैटर्न समझने में मदद मिलती है, न कि बच्चे की प्राइवेसी में दखल देना इसका मकसद होना चाहिए. जैसे आप यह देखें कि बच्चा किस ऐप पर ज्यादा समय बिताता है और उसका कंटेंट किस तरह का है.

  • कैसे काम करता है Google Family Link
  • इस लिंक से रोजाना स्क्रीन टाइम को देख सकते हैं और अलग-अलग ऐप्स पर बिताए समय की जानकारी मिलती है.
  • यह लिंक आपको ऐप इंस्टॉल और डाउनलोड करने की जानकारी के साथ डिवाइस की लोकेशन और इस्तेमाल की हिस्ट्री बताता है.
  • इसकी मदद से माता-पिता होमवर्क या सोने के समय फोन को दूर से ही लॉक कर सकते हैं, जिससे बच्चों को स्क्रीन से दूर रखना आसान हो जाता है.
  • इसके लिए आप अपने फोन पर Google Family Link इंस्टॉल करें.
  • अपने बच्चे का Google अकाउंट बनाएं या उससे कनेक्ट करें.
  • बच्चे के Android डिवाइस पर साइन इन करें और Family Link के जरिए दोनों अकाउंट को जोड़ दें.
  • स्क्रीन टाइम, कंटेंट फिल्टर और ऐप की परमिशन सेट करें. बस अब बच्चे के मोबाइल का सारा कंट्रोल आपके पास होगा.

आईफोन में कैसे करें सेटिंग

  • अपने बच्चे के iPhone पर Settings ऑप्शन को खोलें और Screen Time पर टैप करें.
  • This is My Child’s iPhone ऑप्शन को चुनें और एक Screen Time पासकोड बनाएं.
  • ऐप लिमिट, डाउनटाइम और कंटेंट पर लिमिटेशन को सेट करें.
  • मोबाइल को दूर से मैनेज करने के लिए बच्चे को Family Sharing में जोड़ें.
  • माता-पिता को यह ध्यान रखना होगा कि इस तरह की निगरानी में टैक्स्ट मैसेज कंटेंट, वॉट्सऐप चैटिंग, इंस्टाग्राम का डीएम, स्नैपचैट और ईमेल के कंटेंट नहीं देखे जा सकते हैं.

About the Author

authorimg

Pramod Kumar Tiwari

प्रमोद कुमार तिवारी को शेयर बाजार, इन्‍वेस्‍टमेंट टिप्‍स, टैक्‍स और पर्सनल फाइनेंस कवर करना पसंद है. जटिल विषयों को बड़ी सहजता से समझाते हैं. अखबारों में पर्सनल फाइनेंस पर दर्जनों कॉलम भी लिख चुके हैं. पत्रकारि…

और पढ़ें



Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img