Google Pixel-11 Sale : 10000 का कैशबैग, 9 हजार का एक्सचेंज बोनस, बिना ब्याज की ईएमआई पर खरीदें गूगल पिक्सल


Powered by :

Last Updated:

Google Pixel-11 : गूगल ने अपनी पिक्सल सीरीज का 11वां एडिशन भारत में लॉन्च कर दिया है. 20 अगस्त से इसकी सेल भी शुरू हो गई है. इस सीरीज में कंपनी ने तीन फोन लॉन्च किए हैं. इस बार की सबसे खास बात फोन का कैमरा और इसकी सेल पर मिलने वाली छूट है. कंपनी कई बैंकों के क्रेडिट कार्ड पर 10 हजार तक कैशबैक दे रही तो 9 हजार का एक्सचेंज बोनस भी मिल रहा है.

19 हजार की छूट और नो कॉस्ट ईएमआई पर खरीद सकते हैं गूगल पिक्सल-11Zoom

गूगल पिक्सल 11 पर कंपनी 10 हजार का सीधा कैशबैक दे रही है.

नई दिल्ली. गूगल ने अपने पिक्सल सीरीज का नया वर्जन भारतीय बाजार में उतार दिया है. 20 अगस्त से कंपनी ने गूगल पिक्सल -11 सीरीज की सेल शुरू कर दी है. कंपनी के इस फोन में कई कमाल के फीचर तो हैं ही, इस बार की सेल में भी कई कमाल के ऑफर शामिल हैं. कंपनी ने कई बैंकों के क्रेडिट कार्ड पर 10 हजार का कैशबैक ऑफर किया है तो 9 हजार का एक्सचेंज बोनस भी दे रही है. इतना ही नहीं, कंपनी ने 24 महीने के लिए नो कॉस्ट ईएमआई का भी ऑप्शन दिया है. यह सारे ऑफर 31 अगस्त, 2026 तक ही वैलिड हैं तो अगर आपको यह फोन खरीदना है तो छूट पाने के लिए जल्दी करना होगा.

गूगल ने अपनी पिक्सल सीरीज-11 में इस बार तीन वर्जन लॉन्च किए हैं. इसमें सबसे कम कीमत का है पिक्सल -11 जो भारतीय बाजार में 89,999 रुपये में खरीदा जा सकता है. इस पर 19 हजार का ऑफर लगा दें तो आपको 70 हजार में मिल जाएगा. दूसरा फोन है पिक्सल-11 प्रो और प्रो-एक्सएल. इस फोन की कीमत 1,19,999 रुपये रखी गई है. तीसरा फोन है पिक्सल-11 प्रो फोल्ड, जो भारतीय बाजार में 1,86,999 रुपये में बेचा जा रहा है. इन सभी फोन को आप गूगल स्टोर या फिर फ्लिपकार्ट से खरीद सकते हैं.

कैसा है पिक्सल-11 (Pixel 11)
सबसे पहले बात करते हैं गूगल पिक्सल-11 की. कंपनी ने इसे 4 रंगों में उतारा है. इस बार फोन में 48 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है, जो 56 फीसदी ज्यादा ब्राइट फोटो निकालता है. कमाल की बात ये है कि इसका कैमरा 30 गुना तक जूम किया जा सकता है. 12 जीबी रैम और 256 जीबी मेमोरी के साथ इस फोन में जबरदस्त स्टोरेज भी मिलता है. एक बार चार्ज होकर यह 30 घंटे तक चलता है और इसे 30 मिनट में ही 55 फीसदी चार्ज किया जा सकता है. इसका वायरलेस चार्जिंग भी पिछले फोन से 25 फीसदी तेज चलता है. इसमें 7 साल तक ऑपरेटिंग सिस्टम और सिक्योरिटी अपडेट मिलता है. यह फोन जेमिनी इंटेलीजेंस से सीधा कनेक्ट है तो इसमें एआई का भरपूर फायदा मिलता है. इसे खरीदने पर 3,458 रुपये की नो कॉस्ट ईएमआई पड़ेगी.

कमाल का है Pixel 11 Pro
अब बात करते हैं कंपनी के दूसरे वर्जन की. गूगल ने पिक्सल 11 प्रो ( Pixel 11 Pro) को भी 4 कलर्स में लॉन्च किया है. इसकी स्क्रीन 6.3 इंच की है, जबकि Pixel 11 एक्सएल की स्क्रीन 6.8 इंच की है. इसकी स्क्रीन पिछले फोन से 9 फीसदी ज्यादा ब्राइट है और दोगुना स्क्रैच प्रूफ है. इसमें 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा लगा है, जबकि इसे 120 गुना तक जूम किया जा सकता है. इसकी बैटरी 30 घंटे से ज्यादा चलती है और 30 मिनट में ही 75 फीसदी चार्ज हो जाती है. इसका वायरलेस चार्ज पिछले फोन से 30 फीसदी फास्ट है. इसमें 48-48 मेगापिक्सल के दो और कैमरे हैं, जबकि सेल्फी कैमरा 42 मेगापिक्सल का है. 16 जीबी रैम के साथ इसमें 256 जीबी का स्टोरेज मिलता है.

जबरदस्त है पिक्सल 11 फोल्ड
जैसा कि इसके नाम से ही जाहिर होता है यह गूगल का फोल्डेबल फोन है. इसकी एक स्क्रीन 6.5 इंच तो दूसरी 8 इंच की है. इसे खोलने पर 14.5 इंच की स्क्रीन तैयार होती है. इसका मेन कैमरा 48 मेगापिक्सल का है, जिसे में 2 और कैमरे लगे हैं. फ्रंट और इनर कैमरा 10 मेगापिक्सल का है. 16 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज के साथ यह फोन आता है. फुल चार्जिंग पर यह 24 घंटे चलता है जबकि 30 मिनट में ही इसे 50 फीसदी चार्ज किया जा सकता है. कंपनी ने इसे सिर्फ एक ही कलर में लॉन्च किया है. फोन को 14,750 रुपये की नो कॉस्ट ईएमआई पर खरीदा जा सकता है.

About the Author

authorimg

Pramod Kumar Tiwari

प्रमोद कुमार तिवारी को शेयर बाजार, इन्‍वेस्‍टमेंट टिप्‍स, टैक्‍स और पर्सनल फाइनेंस कवर करना पसंद है. जटिल विषयों को बड़ी सहजता से समझाते हैं. अखबारों में पर्सनल फाइनेंस पर दर्जनों कॉलम भी लिख चुके हैं. पत्रकारि…

और पढ़ें



Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img