अमेरिका में ग्रीन कार्ड का सपना देखने वालों को ट्रंप का नया झटका, छोड़ना होगा US, वापस लौटना पड़ेगा


होमदुनियाअमेरिका

अमेरिका में ग्रीन कार्ड का सपना देखने वालों को ट्रंप का नया झटका, छोड़ना होगा US, वापस लौटना पड़ेगा

Last Updated:

Zoom

अमेरिका में ग्रीन कार्ड का सपना देख रहे लाखों लोगों के लिए ट्रंप प्रशासन ने बड़ा झटका दे दिया है. अब सिर्फ ग्रीन कार्ड के लिए आवेदन भरने से काम नहीं चलेगा, बल्कि ग्रीन कार्ड चाहिए तो पहले अमेरिका छोड़ना पड़ेगा. ट्रंप प्रशासन ने शुक्रवार को इमिग्रेशन नीति में बड़ा बदलाव करते हुए ऐलान किया कि अब अमेरिका में रह रहे गैर-नागरिक देश के भीतर रहकर ग्रीन कार्ड की प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाएंगे. उन्हें अपने देश लौटकर अमेरिकी दूतावास के जरिए आवेदन करना होगा और वहीं इंतजार करना होगा. अब तक अमेरिका में रह रहे कई लोग, जिनमें अमेरिकी नागरिकों के पति-पत्नी, उनके बच्चे, स्टूडेंट वीजा या टेम्पररी वर्क वीजा पर आए लोग शामिल थे, एडजस्टमेंट ऑफ स्टेटस के जरिए अमेरिका के भीतर रहकर ही ग्रीन कार्ड हासिल कर सकते थे. लेकिन ट्रंप प्रशासन ने इस रास्ते पर बड़ा ब्रेक लगा दिया है.



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img