Last Updated:
Ranchi Birsa Munda Jail Park : रांची के लालपुर स्थित बिरसा मुंडा जेल पार्क पूरे झारखंड में मशहूर है. यहां पार्क में आपको झारखंडी व्यंजन, डोमिनोएस, स्विमिंग पूल, झूले, मंदिर और बिरसा मुंडा की जेल व जीवनी देखने भी देखने को मिलेगी. यह पार्क गर्मी के सीजन में पर्यटकों का सबसे पसंदीदा जगह बन गया है. आइये जानते हैं इस पार्क की खासियत के बारे में.
रांची: झारखंड की राजधानी रांची के लालपुर में बिरसा मुंडा जेल पार्क है. इसकी सबसे खास बात है कि यह रांची के सबसे बड़े पार्कों में से एक है और सबसे सुंदर पार्क में से भी एक है. शाम में यहां का लाइटिंग देखते बनता है. इसके अलावा यहां पर झारखंडी व्यंजन का रेस्टोरेंट भी है, अंदर में आपको बिरसा मुंडा का जेल भी देखने को मिलेगा. जहां पर उन्होंने अंतिम सांस ली थी और वहीं, पर झोपड़ी और जंगल यह सारी चीज दिखाते हुए उनके जीवनी को भी दिखाया गया है. आइये जानते हैं इस पार्के के बारे में
बच्चों के लिए है स्विमिंग पूल
बच्चों के लिए किड जोन और युवाओं के लिए सेल्फी प्वाइंट है. यहां हर वर्ग के लिए कुछ ना कुछ खास है और साफ सफाई एकदम चकाचक है. यहां बच्चों के लिए छोटा सा स्विमिंग पूल है. जहां पर वह नौका विहार का आनंद ले सकते हैं. इसके अलावा 360 डिग्री बिजली झूला और ड्रैगन झूला भी है. छोटे-छोटे झूले जहां पर बच्चे खूब मजा करते हैं.
यहीं पर आपको फूड कोर्ट भी देखने को मिलेगा. यह पहला पार्क है, जिसके भीतर डोमिनो’एस भी है. इसके अलावा लिट्टी चोखा, और झारखंडी खानों के भी रेस्टोरेंट देखने को मिलेगा. झारखंड व्यंजन जो होते हैं. जैसे कि पिट्ठा, छिलका रोटी, मड़वा यह सारी चीज भी देखने को मिलेगी.
पार्क के अंदर मंदिर से लेकर गार्डन सब कुछ
पार्क के अंदर माता रानी का बहुत ही खूबसूरत मंदीर बनाया गया है. सफेद कलर का पत्थर से पीपल पेड़ के नीचे यह मंदिर रात के समय बेहद ही खूबसूरत नजर आता है. लोग यहां पर आकर बैठते हैं और क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हैं. इसी के बगल में बड़ा खूबसूरत गार्डन है. जहां पर रंग-बिरंगे फूल और खासतौर पर कम से कम दो हाथ बड़ा सूरजमुखी का फूल आकर्षण का केंद्र बना रहता है.
बिरसा मुंडा के जीवन को जानें गहराई से
यहां पर बिरसा मुंडा ने अंतिम सांस जहां ली थी, वो जेल भी देखना दिलचस्प होता है. यहां पर बिरसा मुंडा की जीवनी के बारे में कई सारी बातें आपको जानने को मिलेंगी. हर जगह दीवार पर उनकी कई सारी बात चित्र के जरिए बताई गई है और लिखी गई है. यहां पर झोपड़ी है. जहां उनकी मां मिट्टी से बर्तन बनाने का काम कर रही हैं. इस तरीके का स्टैचू भी देखने को मिलेगा.
इसके अलावा यहां पर सेल्फी जोन है और यह इतना बड़ा है कि आप घूमते घूमते थक जाएंगे पर यह खत्म नहीं होने वाला. रात में हर पेड़ में खूबसूरत लाइटिंग लगाया जाता है, जो देखना अपने आप में अद्भुत है. यहां पर घूमने के लिए आये दिनेश बताते हैं वह अपनी बीवी बच्चों सबके साथ आए हुए हैं. यहां घूमकर मजा आ गया. यहां एकदम साफ सफाई ऐसा लाइटिंग लगा जैसे की मेट्रो सिटी में आ गया हूं.
जानें पार्क की एंट्री शुल्क
यहां पर आना है तो ₹50 का एक टिकट खरीदना ही पड़ेगा. यहां पार्किंग की उचित व्यवस्था है, पार्किंग के लिए भी ₹20 लगता है. यह पार्क सुबह के 10:00 से लेकर रात के 8:00 तक के खुला रहता है. ऐसे में आप अपने परिवार के साथ यहां आकर अच्छी वातावरण के बीच क्वालिटी टाइम स्पेंड कर सकते हैं. गर्मी में यहां पर ठंडी हवा काफी सुकून पहुंचाती है.
About the Author
बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटें…और पढ़ें





