कम वजन और ज्यादा पावर वाला Acer का ये Laptop, स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल दोनों के लिए परफेक्ट, 1TB तक है स्टोरेज


एसर ने भारत में अपना नया Swift Neo AI Laptop लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इसे खास तौर पर प्रोफेशनल्स, स्टूडेंट्स और क्रिएटर्स को ध्यान में रखकर पेश किया है. लैपटॉप में Intel Core Ultra प्रोसेसर के साथ AI फीचर्स दिए गए हैं.

इसके अलावा Microsoft Copilot, Intel AI Boost और प्रीमियम मेटल डिजाइन भी इसकी खासियत हैं. लैपटॉप का फोकस परफॉर्मेंस के साथ पोर्टेबिलिटी और रोजमर्रा के मल्टीटास्किंग एक्सपीरियंस पर है.

Acer Swift Neo AI की कीमत और उपलब्धता

भारत में Acer Swift Neo AI की शुरुआती कीमत ₹67,999 रखी गई है. इसे Flipkart, Acer E-store और देशभर के दूसरे रिटेल चैनल्स से खरीदा जा सकेगा.

कंपनी ने लैपटॉप को अलग-अलग कॉन्फिगरेशन में पेश किया है, जिनमें Intel Core Ultra 5 और Intel Core Ultra 7 H प्रोसेसर के विकल्प मिलते हैं.

Intel Core Ultra प्रोसेसर और 32GB तक RAM

Swift Neo AI में लेटेस्ट Intel Core Ultra 5 और Intel Core Ultra 7 H प्रोसेसर दिए गए हैं. इनमें Intel AI Boost का सपोर्ट मिलता है, जो AI-बेस्ड फीचर्स और ऐप्स को चलाने में मदद करता है.

लैपटॉप में 32GB तक LPDDR5 RAM और 1TB PCIe NVMe SSD का ऑप्शन मिलता है. ज्यादा RAM और तेज SSD की वजह से एक साथ कई ऐप्स चलाने और बड़े फाइल्स के साथ काम करने में बेहतर परफॉर्मेंस मिलने की उम्मीद है.

14 इंच का डिस्प्ले और प्रीमियम डिजाइन

Acer Swift Neo AI में 14 इंच का WUXGA IPS डिस्प्ले दिया गया है. इसमें 16:10 आस्पेक्ट रेशियो, 1920×1200 पिक्सल रेजोलूशन और 300 निट्स तक की ब्राइटनेस मिलती है. चुनिंदा वेरिएंट्स में OLED डिस्प्ले का विकल्प भी दिया गया है.

लैपटॉप के टॉप और बॉटम में मेटल कवर दिया गया है. इसका वजन 1.25 किलोग्राम और मोटाई 17.2mm है. इसमें 180-डिग्री हिंज, बैकलिट कीबोर्ड, प्रिसीजन टचपैड और फिंगरप्रिंट रीडर भी मिलता है.

कनेक्टिविटी और बैटरी

कनेक्टिविटी के लिए लैपटॉप में दो फुल-फंक्शन USB Type-C पोर्ट दिए गए हैं, जिनसे चार्जिंग, डेटा ट्रांसफर और डिस्प्ले आउटपुट किया जा सकता है. इसके अलावा HDMI, USB पोर्ट और Wi-Fi 6 का सपोर्ट भी मिलता है.

वीडियो कॉल के लिए इसमें Full HD 1080p वेबकैम दिया गया है. लैपटॉप में डुअल स्पीकर और 52Wh बैटरी मिलती है. यह 65W USB Type-C फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है.

Microsoft Copilot से AI फीचर्स

Acer Swift Neo AI Windows 11 Home पर चलता है और इसमें Microsoft Copilot का इंटीग्रेशन दिया गया है. इसकी मदद से यूजर्स को प्रोडक्टिविटी और क्रिएटिविटी से जुड़े AI टूल्स मिलते हैं.

₹67,999 की शुरुआती कीमत वाला Swift Neo AI उन यूजर्स के लिए एक ऑप्शन है, जो हल्के डिजाइन के साथ Intel Core Ultra प्रोसेसर, AI फीचर्स और ज्यादा RAM वाला लैपटॉप चाहते हैं. प्रोफेशनल काम, पढ़ाई, कंटेंट क्रिएशन और रोजमर्रा की मल्टीटास्किंग के लिए इसे इस्तेमाल किया जा सकता है.



Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img