₹13,000 तक महंगे iQOO के ये स्मार्टफोन, रेडमी Turbo 5 की कीमत में भी बढ़ोतरी, देखें लिस्ट


स्मार्टफोन खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो बजट थोड़ा बढ़ाना पड़ सकता है. iQOO ने भारत में एक साथ अपने कई स्मार्टफोन की कीमतें बढ़ा दी हैं. कंपनी ने iQOO 15, iQOO 15R और iQOO Neo 10 की नई कीमतें अपनी ऑनलाइन स्टोर पर अपडेट कर दी हैं. इसके अलावा Xiaomi के सब-ब्रांड Redmi ने भी हाल ही में लॉन्च हुए Redmi Turbo 5 की कीमत बढ़ा दी है.

खास बात यह है कि सिर्फ बजट फोन ही नहीं, बल्कि मिड-रेंज और फ्लैगशिप स्मार्टफोन भी महंगे हो रहे हैं. इससे पहले OnePlus, Vivo और Oppo भी अपने कई फोन की कीमत बढ़ा चुके हैं. इसकी मुख्य वजह RAM और स्टोरेज कंपोनेंट्स की बढ़ती कीमत बताई जा रही है.

iQOO 15 की कीमत में बड़ा इजाफा

iQOO 15 की कीमत में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी हुई है. फोन का 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाला बेस मॉडल अब ₹85,999 में लिस्ट है. लॉन्च के समय इसकी कीमत ₹72,999 थी. यानी इस मॉडल की कीमत ₹13,000 बढ़ गई है.

वहीं 16GB RAM और 512GB स्टोरेज वाला टॉप मॉडल अब ₹93,999 में मिलेगा. इसे भारत में ₹79,999 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था.

iQOO 15R भी हुआ महंगा

iQOO 15R के 8GB+256GB मॉडल की कीमत अब ₹53,999 है. लॉन्च के समय यह ₹44,999 में आया था. इसके 12GB+256GB मॉडल की नई कीमत ₹59,999 है, जबकि 12GB+512GB वेरिएंट अब ₹66,999 में मिलेगा. इन दोनों मॉडल की लॉन्च कीमत क्रमशः ₹47,999 और ₹52,999 थी.

iQOO Neo 10 की नई कीमत

iQOO Neo 10 के 8GB+256GB मॉडल की कीमत बढ़कर ₹43,999 हो गई है. वहीं 12GB+256GB वेरिएंट अब ₹48,999 में उपलब्ध है. लॉन्च के समय इनकी कीमत ₹33,999 और ₹35,999 थी. फोन का पुराना 8GB+128GB मॉडल, जिसे ₹31,999 में लॉन्च किया गया था, अब बंद कर दिया गया है.

Redmi Turbo 5 भी महंगा

रेडमी टर्बो 5 की कीमत में भी बढ़ोतरी हुई है. इसका 8GB+256GB मॉडल अब ₹41,999 में मिल रहा है, जबकि लॉन्च कीमत ₹37,999 थी. वहीं 12GB+256GB मॉडल की कीमत ₹46,999 हो गई है, जो पहले ₹40,999 थी.

क्यों बढ़ रही हैं कीमतें?

स्मार्टफोन की कीमतों में इस तरह की बढ़ोतरी के पीछे DRAM और NAND मेमोरी की बढ़ती कीमतें एक बड़ी वजह हैं. AI की मांग तेजी से बढ़ने के कारण मेमोरी कंपनियां अपनी सप्लाई का बड़ा हिस्सा AI डेटा सेंटर के लिए इस्तेमाल होने वाली हाई-बैंडविड्थ मेमोरी की तरफ भेज रही हैं.

इससे सामान्य स्मार्टफोन और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के लिए मेमोरी कंपोनेंट्स की लागत बढ़ रही है.ॉ यही वजह है कि आने वाले समय में भी कुछ स्मार्टफोन की कीमतों पर दबाव देखने को मिल सकता है.



Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img