5 साल पुराने हैंग होने वाले लैपटॉप को कबाड़ में फेंकने की कोई जरूरत नहीं! सिर्फ ₹2000 बनेगा नया


Powered by :

Last Updated:

अगर आपका पुराना लैपटॉप धीमा हो गया है और नया खरीदने का बजट नहीं है, तो सिर्फ ₹2000 में RAM और SSD अपग्रेड करके उसे नया जैसा तेज बना सकते हैं. जानें आसान और सस्ता तरीका, जिससे आपका लैपटॉप फास्ट और स्मूथ चलने लगेगा…

ख़बरें फटाफट

5 साल पुराने लैपटॉप को कबाड़ में फेंकने की कोई जरूरत नहीं! ₹2000 बनेगा नयाZoom

सिर्फ SSD और RAM बदलते ही बदल जाएगी लैपटॉप की स्पीड

आपका 5 साल पुराना लैपटॉप अब धीमा चल रहा है? स्टार्ट होने में 5 मिनट लगते हैं, एक साथ 2-3 टैब खोलते ही हैंग हो जाता है और काम करने में बहुत परेशानी होती है. नया लैपटॉप खरीदने के चक्कर में 40-50 हजार रुपये खर्च करने से पहले एक बार सोचिए. सिर्फ 2000 रुपये में आप अपने पुराने लैपटॉप को नया जैसा तेज और स्मूथ बना सकते हैं.

पुराना लैपटॉप फास्ट बनाने का सबसे सस्ता तरीका

पुराने लैपटॉप को धीमा करने की दो सबसे बड़ी वजहें होती हैं- कम RAM और धीमा HDD स्टोरेज.

इन्हें अपग्रेड करके आप लैपटॉप की स्पीड कई गुना बढ़ा सकते हैं.

आपको क्या करना है?

  • RAM बढ़ाएं
  • ज्यादातर पुराने लैपटॉप में 4GB या 8GB RAM होती है. इसे 8GB या 16GB में बदल दें.
  • 8GB RAM की कीमत: ₹800-₹1200
  • इससे मल्टीटास्किंग बहुत आसान हो जाती है.
  • HDD को SSD में बदलें
  • पुरानी हार्ड डिस्क (HDD) को हटाकर SSD लगा दें.  512GB SSD की कीमत: ₹900-₹1300
  • SSD लगाने से लैपटॉप 5-10 गुना तेज स्टार्ट होता है और फाइलें तुरंत ओपन होती हैं.
  • कुल खर्चा: ₹1800 से ₹2300 (RAM + SSD)DIY

अपग्रेड कैसे करें?

  1. लैपटॉप का मॉडल नंबर चेक करें (Google पर सर्च करें).
  2. YouTube पर ‘Upgrade RAM and SSD [आपका लैपटॉप मॉडल]’ सर्च करें.
  3. छोटा स्क्रूड्राइवर लेकर नीचे का पैनल खोलें.
  4. पुरानी RAM और HDD निकालकर नई लगाएं (5-10 मिनट का काम).
  5. अगर आपको तकनीकी काम नहीं आता तो किसी लोकल कंप्यूटर शॉप में ₹300-500 में काम करा सकते हैं.

अपग्रेड के फायदे

  • लैपटॉप 2-3 गुना तेज चलने लगता है.
  • स्टार्टअप टाइम 30-40 सेकंड हो जाता है.
  • हैंगिंग और स्लोडाउन की समस्या खत्म.
  • नया लैपटॉप खरीदने से 40-50 हजार रुपये बच जाते हैं.
  • पुराना लैपटॉप 2-3 साल और आसानी से चल जाता है.

ध्यान रखें: 

हमेशा लैपटॉप के मॉडल के हिसाब से RAM और SSD खरीदें.

वारंटी चेक कर लें कि अपग्रेड करने से वारंटी प्रभावित तो नहीं होगी.

नया लैपटॉप खरीदने से पहले अपने पुराने लैपटॉप को RAM और SSD से अपग्रेड करवाएं. सिर्फ 2000 रुपये में आपका पुराना लैपटॉप नए जैसा फास्ट और स्मूथ हो जाएगा. खासकर स्टूडेंट्स और ऑफिस वाले लोगों के लिए यह सबसे स्मार्ट और किफायती समाधान है.

About the Author

authorimg

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें



Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img