पांच मेहराबों वाला सूरज भवन बना पर्यटकों की पहली पसंद, राजसी शान और बारीक नक्काशी से जगमगा रहा डीग का इतिहास


Last Updated:

Bharatpur Tourism News: राजस्थान के भरतपुर जिले में स्थित डीग का सूरज भवन अपनी राजसी शान और अद्भुत स्थापत्य कला के लिए प्रसिद्ध है. यह ऐतिहासिक भवन पर्यटकों और इतिहास प्रेमियों के लिए खास आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. सूरज भवन की सबसे बड़ी विशेषता इसका भव्य पांच मेहराबों वाला बरामदा है, जो देखने वालों को मंत्रमुग्ध कर देता है. भवन में संगमरमर और बलुआ पत्थर पर की गई बारीक नक्काशी इसकी खूबसूरती को और भी खास बनाती है. राजपूताना वास्तुकला और शाही निर्माण शैली का शानदार मेल यहां साफ दिखाई देता है. यह भवन राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और स्थापत्य कौशल का प्रतीक माना जाता है.

डीग अपनी भव्यता और ऐतिहासिक महत्व के लिए पूरे देश में प्रसिद्ध है, लेकिन इसी शहर में स्थित सूरज भवन को इसकी सबसे सुंदर और आकर्षक इमारत माना जाता है. स्थापत्य कला का यह अद्भुत नमूना न केवल पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है. बल्कि डीग की समृद्ध विरासत और राजसी वैभव की कहानी भी बयां करता है. हर साल बड़ी संख्या में देश-विदेश से आने वाले पर्यटक इस भवन की खूबसूरती को निहारने पहुंचते हैं.

भरतपुर

सूरज भवन का निर्माण भरतपुर के महान शासक महाराजा सूरजमल द्वारा करवाया गया था अपनी दूरदर्शिता और कला प्रेम के लिए प्रसिद्ध महाराजा ने इस भवन को विशेष रूप से राजसी उपयोग और सौंदर्य के संतुलन को ध्यान में रखते हुए बनवाया था. यही कारण है कि यह भवन आज भी अपने मूल स्वरूप में शानदार दिखाई देता है और ऐतिहासिक धरोहर के रूप में संरक्षित है.

भरतपुर

आज के समय में सूरज भवन न केवल एक ऐतिहासिक इमारत है, बल्कि यह डीग के पर्यटन का एक प्रमुख केंद्र भी बन चुका है. यहां आने वाले पर्यटक इस भवन की वास्तुकला और इतिहास को करीब से देखने और समझने का अवसर प्राप्त करते हैं. प्रशासन द्वारा इसके संरक्षण और सौंदर्यीकरण के प्रयास लगातार किए जा रहे हैं. ताकि आने वाली पीढ़ियां भी इस अनमोल धरोहर को उसी भव्यता के साथ देख सकें.

Add News18 as
Preferred Source on Google

भरतपुर

इस भवन की सबसे खास विशेषता इसका पाँच मेहराबों वाला विशाल बरामदा है. जो इसे एक अलग पहचान देता है. बरामदे की बनावट न केवल आकर्षक है, बल्कि यह उस समय की उन्नत स्थापत्य तकनीक को भी दर्शाती है. इसके अलावा भवन के चारों कोनों पर बनाए गए कमरे इसकी संरचना को संतुलित और उपयोगी बनाते हैं. जो राजसी जीवनशैली के अनुरूप तैयार किए गए थे.

भरतपुर

सूरज भवन की छत पूरी तरह समतल बनाई गई है. जो उस दौर की निर्माण शैली का प्रमुख उदाहरण है. समतल छत होने के कारण इस भवन का उपयोग विभिन्न राजसी गतिविधियों और आयोजनों के लिए किया जाता रहा होगा छत की मजबूती और डिज़ाइन इस बात का प्रमाण है कि उस समय के कारीगर कितने कुशल और तकनीकी रूप से सक्षम थे.

भरतपुर

निर्माण सामग्री की बात करें तो सूरज भवन को मुख्य रूप से बलुआ पत्थर से तैयार किया गया है. जिस पर बाद में सफेद संगमरमर का उपयोग कर इसे और भी आकर्षक बनाया गया पत्थरों की बारीक नक्काशी और संगमरमर की चमक इस भवन को एक अलग ही भव्यता प्रदान करती है. यही कारण है.कि सूरज भवन को डीग पैलेस का सबसे खूबसूरत हिस्सा माना जाता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img