बर्फ जमने की टेंशन खत्म, 15 दिन तक खाना रहेगा ताजा! आ गया Whirlpool का ‘No Tension’ फ्रिज


Last Updated:

Whirlpool ने भारत में नए ‘No Tension Refrigerators’ लॉन्च किए हैं, जो IntelliFrost टेक्नोलॉजी के साथ आते हैं. ये फ्रिज बिना मैनुअल डिफ्रॉस्ट के काम करते हैं और लंबे समय तक खाने को ताजा रखते हैं.

ख़बरें फटाफट

Zoom

कम बिजली, ज्यादा कूलिंग: Whirlpool के नए फ्रिज की कीमत और फीचर्स देखें

Whirlpool ने भारत में अपने नए ‘No Tension Refrigerators’ लॉन्च किए हैं, जो खास तौर पर रोजमर्रा की परेशानियों को कम करने के लिए बनाए गए हैं. ये सिंगल डोर फ्रिज ऐसे लोगों के लिए हैं जो बार-बार बर्फ जमने और उसे साफ करने की झंझट से परेशान रहते हैं. इस नई रेंज में VitamagicPro और IMPRO PLUS मॉडल शामिल हैं.

इन फ्रिज की सबसे बड़ी खासियत है 6th Sense IntelliFrost टेक्नोलॉजी. ये टेक्नोलॉजी अपने आप पहचान लेती है कि कब फ्रिज में ज्यादा बर्फ जम रही है और फिर खुद ही उसे डिफ्रॉस्ट कर देती है. यानी अब आपको फ्रिज बंद करके या हाथ से बर्फ हटाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. इससे समय भी बचेगा और मेहनत भी कम होगी.

इसके अलावा, इन फ्रिज में अलग-अलग कूलिंग मोड्स दिए गए हैं. FlexiCool फीचर की मदद से आप अपनी जरूरत के हिसाब से कूलिंग को लो, मीडियम या हाई पर सेट कर सकते हैं. अगर जल्दी बर्फ चाहिए तो Fast Forward Ice फीचर काम आता है, जो दो घंटे से भी कम समय में बर्फ तैयार कर देता है. वहीं Eco Mode बिजली की खपत को कम करने में मदद करता है, खासकर तब जब फ्रिज का इस्तेमाल कम हो रहा हो.

खाने को लंबे समय तक ताजा रखने के लिए कंपनी ने Microblock टेक्नोलॉजी दी है, जो बैक्टीरिया की ग्रोथ को कम करती है. IMPRO PLUS मॉडल में खाना करीब 15 दिन तक ताजा रह सकता है, जबकि Vitamagic मॉडल में 12 दिन तक फ्रेशनेस बनी रहती है. Vitamagic में Zeolite टेक्नोलॉजी भी मिलती है, जो फलों और सब्जियों को जल्दी खराब होने से बचाती है.

कितनी है कपैसिटी और कीमत?
यह फ्रिज 192 लीटर से 274 लीटर तक की कैपेसिटी में उपलब्ध होंगे और 2-स्टार से 5-स्टार तक की एनर्जी रेटिंग के साथ आएंगे. इनकी शुरुआती कीमत ₹17,700 रखी गई है. कुल मिलाकर, ये फ्रिज उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प हैं जो कम मेहनत में बेहतर कूलिंग और ज्यादा सुविधा चाहते हैं.

About the Author

authorimg

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें



Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img