खूबसूरती के पीछे छिपा खौफ! आखिर क्यों रांची के इस मायावी तालाब से डरते हैं लोग? जानें वजह


Last Updated:

Ranchi Mayavi Pond: रांची के मनातू गांव में एक काला तालाब है, जिसे लोग ‘मायावी तालाब’ कहते हैं. यह खनन से बना एक खूबसूरत लेकिन खतरनाक तालाब है, जहां कई जानें जा चुकी हैं. लोग यहां पिकनिक और सेल्फी के लिए आते हैं. आइये जानते हैं इसके बारे में.

ख़बरें फटाफट

रांची: झारखंड की राजधानी रांची से करीब 15 किलोमीटर की दूरी पर एक काला तालाब है. इस तालाब की खासियत यह है कि खनन के लिए यहां जो गड्ढे किए गए थे, समय के साथ इसी में पानी भरकर और चारों तरफ चट्टान और बीच में बेहद खूबसूरत तालाब नजर आता है. यह दिखने में लगेगा कि इसमें पानी काफी कम है, लेकिन जैसे पैर रखेंगे यह काफी गहरा लगेगा.

यह तालाब आपको रांची रिंग रोड के पास स्थित मनातू गांव में देखने को मिलेगा. यहां के स्थानीय निवासी नरेश बताते हैं कि यहां पर कई लोगों की जान जा चुकी है. इसलिए यहां के लोग इसे मायावी तालाब कहते हैं और पास जाने से भी डरते हैं, लेकिन चारों तरफ चट्टान और बीच में खूबसूरत तालाब दिखाई देता है. यह लोगों के लिए हैंगिंग स्पॉट रहता है. यहां पर लोग आकर बैठते हैं, पिकनिक मनाते हैं और सेल्फी लेते हैं.

बेहद शांत है ये इलाका

यहां पर आपको एकदम शांति मिलेगी. रांची से दूर होने के कारण यहां पर अधिक भीड़ नहीं होती है. इसीलिए अगर आपका कभी मन विचलित है तो यहां आकर बैठ जाइए. आपको बड़ा अच्छा लगेगा. खूबसूरत तालाब के बगल में चारों तरफ चट्टान, अगल-बगल सिर्फ और सिर्फ हरियाली, ऐसे में सुकून और शांति का यह बढ़िया स्पॉट है.

यहां आए हुए नरेश बताते हैं कि इस जगह पर बैठना तो बहुत अच्छा लगता है, लेकिन कई बार कुछ युवा सोचते हैं कि यहां पर स्विमिंग कर लेंगे और इसी चक्कर में डूब जाते हैं. अंदर सिर्फ चट्टान है. पैर ऐसा फिसलता है कि शरीर चट्टान से टकरा जाता है. इसीलिए काफी खतरनाक है. यहां पर हिदायत दी जाती है लोगों को कि पानी को छुएं भी नहीं.

लॉन्ग ड्राइव के लिए यहां आते हैं लोग

यहां पर खासतौर पर लोग शांति से बैठने के लिए ही आते हैं, पिकनिक मनाते हैं और जमकर सेल्फी लेते हैं. यहां के नजारे बेहद खूबसूरत है. यहीं बगल में आपको सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड भी देखने को मिल जाएगी. यहां का रोड इतना खूबसूरत है कि लोग यहां लॉन्ग ड्राइव के लिए आते हैं. ऐसे में अगर आपको घूमने के लिए बढ़िया स्पॉट चाहिए तो यह बेस्ट है.

About the Author

Brijendra Pratap Singh

बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से  Hindi.News18.com<…

और पढ़ें





Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img