श्री कृष्ण गोशाला परिसर कालेज रोड डोंगरगढ़ में आवारा और हिंसक कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ रहा है । कुत्तों के झुंड द्वारा गायों पर हमले कर उन्हें नोचने और मारने से विगत चार माह में 15 गायों की मौत हो चुकी है।
श्री कृष्ण गोशाला परिसर कालेज रोड डोंगरगढ़ में तपस्वी मंदिर की ओर से गायो पर हिंसक कुत्तों अचानक धावा बोलकर नोंच कर मांस खाने में लगे हैं। कुत्तों के काटने से रेबीज होने के कारण कुछ दिनों में गाय की मौत हो जाती है तथा यदि मृत गायों को खुला छोड़ दिया गया तो उसका मांस खाने से अन्य कुत्ते भी पागल होकर हमला करने लगते हैं।
इसकी शिकायत नगर पालिका अधिकारी एवं अध्यक्ष साथ ही वार्ड मेंबर को अनेक बार किया गया परन्तु कोई भी कार्यवाही नहीं किया गया है





