Last Updated:
ये असली विमान नहीं बल्कि घरों की छत पर बनाए गए हवाई जहाज के मॉडल हैं. ये मॉडल केवल सजावट नहीं, बल्कि गांव के लोगों के सपनों और संघर्ष की कहानी कहते हैं. इस गांव के ज्यादातर लोग विदेशों खासतौर पर कनाडा, अमेरिका और यूरोप में काम करते हैं या बस चुके हैं.
(Image Credit:photoink-rajeshvora)
Airplane Roof Village Story: पंजाब के जालंधर के पास एक छोटा सा गांव उप्पला इन दिनों सोशल मीडिया से लेकर लोगों की बातचीत तक में छाया हुआ है. वजह है यहां का अनोखा नजारा गांव के लगभग हर घर की छत पर ‘हवाई जहाज’ खड़ा नजर आता है. पहली नजर में देखने वाले को लगता है जैसे किसी एयरपोर्ट के आसपास पहुंच गए हों, लेकिन सच्चाई इससे कहीं ज्यादा दिलचस्प है.
दरअसल, ये असली विमान नहीं बल्कि घरों की छत पर बनाए गए हवाई जहाज के मॉडल हैं. ये मॉडल केवल सजावट नहीं, बल्कि गांव के लोगों के सपनों और संघर्ष की कहानी कहते हैं. इस गांव के ज्यादातर लोग विदेशों खासतौर पर कनाडा, अमेरिका और यूरोप में काम करते हैं या बस चुके हैं.
(Image Credit:photoink-rajeshvora)
‘हवाई जहाज’ क्यों बनवाते हैं लोग?
गांव में हवाई जहाज का ये ट्रेंड यूं ही नहीं शुरू हुआ. यहां के लोगों के लिए विमान विदेश जाने का सबसे बड़ा प्रतीक है. जो लोग विदेश जाकर सफल हुए, उन्होंने अपने घरों की छत पर हवाई जहाज बनवाकर अपनी इस उपलब्धि को दिखाया. धीरे-धीरे ये एक तरह का स्टेटस सिंबल बन गया. आज उप्पल भूपा(uppal bhupa) गांव को लोग “NRI Village” या “Airplane Roof Village” के नाम से भी जानने लगे हैं.
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इन अनोखी टंकियों के पीछे की वजह बहुत दिलचस्प है. ये ‘स्टेटस सिंबल’ अक्सर उन एनआरआई (NRI) पंजाबियों द्वारा बनवाए जाते हैं, जो विदेश में बस गए हैं. तलहन गांव के ‘हवाई जहाज गुरुद्वारा’ (Hawaijahaj Gurdwara) में लोग वीजा मिलने की मन्नत मांगते हैं. जब उनकी मुराद पूरी हो जाती है और वे विदेश जाकर सफल होते हैं, तो वे अपनी सफलता और आकांक्षाओं के प्रतीक के रूप में घर की छत पर जहाज बनवाते हैं.
सपना विदेश जाने का
इस गांव के युवाओं के लिए ‘हवाई जहाज’ सिर्फ एक डिजाइन नहीं, बल्कि सपना है अपने भविष्य को बेहतर बनाने का सपना. कई परिवार अपने बच्चों को विदेश भेजने के लिए सालों तक मेहनत करते हैं. ऐसे में छत पर बना ये जहाज उनके सपनों और उम्मीदों का प्रतीक बन चुका है.
सोशल मीडिया पर वायरल
गांव की ये अनोखी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. लोग इसे देखकर हैरान भी हैं और प्रभावित भी. कई लोग इसे ‘ड्रीम विलेज’ कह रहे हैं, तो कुछ इसे पंजाब के विदेश जाने के क्रेज से जोड़कर देख रहे हैं.
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)
About the Author
मैंने लेडी श्रीराम कॉलेज फॉर वूमन से अपनी ग्रेजुएशन और मिरांडा हाउस से मास्टर्स की डिग्री पूरी की है. पत्रकारिता करियर की शुरुआत दूरदर्शन(2009) से की, जिसके बाद दैनिक भास्कर सहित कई प्रमुख अख़बारों में मेनस्ट्र…और पढ़ें





