विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) के इनफ्लो पर निवेशकों की निगाहें बनी हुई हैं। इस महीने की शुरुआत से एफआईआई भारतीय शेयर बाजार में शुद्ध विक्रेता बने हुए हैं। इस दौरान उन्होंने 4,115.93 करोड़ रुपए का इक्विटी में निवेश किया है।
इसके अलावा, घरेलू आर्थिक डेटा भी बाजार के लिए अहम होंगे। इस दौरान बेरोजगारी डेटा, आईआईपी, पीएमआई और विदेशी मुद्रा भंडार जैसे अहम डेटा जारी किए जाएंगे।
बीते हफ्ते भारतीय शेयर बाजार का प्रदर्शन कमजोर रहा। इस दौरान सेंसेक्स 489.92 अंक या 0.62 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 78,009.25 और निफ्टी 204.65 अंक या 0.83 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,366 पर था।




