पेट्रोल की कीमतों में चुपके से बढ़ोतरी, जनता की जेब पर केन्द्र सरकार का सीधा हमला – (विष्णु लोधी)

डोंगरगढ़– देश में लगातार बढ़ती महंगाई के बीच एक बार फिर केन्द्र की भाजपा सरकार ने आम जनता की भावनाओं के साथ खिलवाड़ करते हुए सामान्य पेट्रोल की कीमतों में अचानक 1 रुपये से 1 रुपये 10 पैसे एवं प्रीमियम पेट्रोल में 3.8 प्रति लीटर लगभग वृद्धि कर दी है।

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में की गई है जब हाल ही में एक्साइज ड्यूटी में कटौती के बाद लोगों को राहत मिलने की उम्मीद जगी थी।
लेकिन हकीकत यह है कि केन्द्र सरकार ने राहत का दिखावा कर जनता को गुमराह किया और चुपके से कीमतें बढ़ाकर आम नागरिकों, किसानों, मजदूरों और मध्यम वर्ग की कमर तोड़ने का काम किया है।

यह निर्णय पूरी तरह जनविरोधी और संवेदनहीन है।
छत्तीसगढ़ लोधी समाज के प्रदेश कोषाध्यक्ष एवं जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव विष्णु लोधी ने इस मुद्दे पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि—
“जब देश की जनता महंगाई की मार से पहले ही परेशान है, तब इस प्रकार से चुपके-चुपके कीमतें बढ़ाना केन्द्र सरकार की असली मानसिकता को उजागर करता है। भाजपा सरकार केवल बड़े उद्योगपतियों के हित में काम कर रही है, जबकि आम जनता को लगातार आर्थिक संकट में धकेला जा रहा है।”


उन्होंने आगे कहा कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हर बढ़ोतरी का सीधा असर परिवहन, कृषि और रोजमर्रा की वस्तुओं पर पड़ता है, जिससे महंगाई और अधिक बढ़ती है। इसका सबसे अधिक नुकसान गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों को उठाना पड़ता है।
विष्णु लोधी ने केन्द्र सरकार से मांग की है कि—
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में तत्काल कमी की जाए।
आम जनता को वास्तविक राहत देने के लिए पारदर्शी नीति अपनाई जाए।


महंगाई नियंत्रण के लिए ठोस और प्रभावी कदम उठाए जाएं।
अंत में उन्होंने कहा कि यदि केन्द्र सरकार इसी तरह जनविरोधी नीतियां लागू करती रही, तो कांग्रेस पार्टी सड़कों पर उतरकर आम जनता की आवाज बुलंद करेगी और इस अन्याय के खिलाफ व्यापक जन आंदोलन चलाया जाएगा।
“जनता की जेब पर डाका अब और बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img