7000mAh बैटरी के साथ आज आ रहे हैं Oppo F33 सीरीज़ के 2 शानदार फोन, वीवो, रेडमी से होगी टक्कर?


Last Updated:

ओप्पो F33 5G और ओप्पो F33 Pro 5G आज भारत में लॉन्च हो रहे हैं. इस सीरीज में 7000mAh बैटरी, 80W फास्ट चार्जिंग और AMOLED डिस्प्ले जैसे फीचर्स मिल सकते हैं. जानिए कीमत, स्पेसिफिकेशन और किन स्मार्टफोन्स से होगा मुकाबला.

ख़बरें फटाफट

Zoom

बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग के साथ OPPO F33 सीरीज तैयार

ओप्पो आज भारत में अपनी नई ओप्पो F33 सीरीज़ को लॉन्च करने जा रही है, जिसमें ओप्पो F33 5G और ओप्पो F33 Pro 5G शामिल होंगे. लॉन्च इवेंट आज दोपहर 12 बजे होगा, जिसके बाद ये फोन Amazon और Flipkart पर खरीदने के लिए उपलब्ध हो सकते हैं. ये सीरीज कंपनी की Reno लाइनअप से थोड़ा नीचे पोजिशन की जाएगी, यानी इसमें प्रीमियम फीचर्स तो मिलेंगे, लेकिन कीमत थोड़ी कम रखी जा सकती है.

अब सभी फीचर्स पर नजर डालें तो ओप्पो इस बार बैटरी और परफॉर्मेंस पर खास ध्यान देती दिख रही है. दोनों ही फोन्स में 7000mAh की बड़ी बैटरी मिल सकती है, जो लंबा बैकअप देने का दावा करती है. साथ ही 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा, जिससे फोन जल्दी चार्ज हो जाएगा. कंपनी का कहना है कि ये डिवाइसेस लंबे समय तक स्मूद परफॉर्मेंस देने के लिए ऑप्टिमाइज़ किए गए हैं, खासकर गेमिंग और डेली यूज़ के लिए.

डिजाइन के मामले में भी ये फोन मजबूत और स्टाइलिश बताए जा रहे हैं. IP69K रेटिंग का मतलब है कि ये धूल और पानी से काफी हद तक सुरक्षित रहेंगे. डिस्प्ले की बात करें तो दोनों मॉडल्स में AMOLED स्क्रीन मिलने की उम्मीद है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगी, यानी स्क्रॉलिंग और वीडियो देखने का एक्सपीरिएंस स्मूद रहेगा.

कैमरा सेटअप में भी ज्यादा फर्क नहीं दिखेगा. दोनों फोन में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा और 2MP का डेप्थ सेंसर मिल सकता है. हालांकि, फ्रंट कैमरा में फर्क देखने को मिल सकता है. ओप्पो F33 Pro 5G में 50MP का अल्ट्रा-वाइड सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है, जो ग्रुप फोटो के लिए काफी काम आएगा. वहीं, ओप्पो F33 5G में 16MP या 32MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है.

कितनी हो सकती है कीमत?
कीमत की बात करें तो ओप्पो F33 5G की शुरुआती कीमत करीब ₹31,999 रहने की उम्मीद है. वहीं ओप्पो F33 Pro 5G ₹40,000 से कम में लॉन्च हो सकता है. इस प्राइस रेंज में यह फोन वीवो और रेडमी के कुछ पॉपुलर मॉडल्स को टक्कर देगा, जिससे मुकाबला दिलचस्प होने वाला है.

ओप्पो F33 Series उन यूज़र्स को ध्यान में रखकर लाई जा रही है, जो बड़ी बैटरी, फास्ट चार्जिंग और अच्छा कैमरा एक साथ चाहते हैं. अब देखना होगा कि लॉन्च के बाद इसकी असली कीमत और ऑफर्स क्या सामने आते हैं.

About the Author

authorimg

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें



Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img