अमेरिका में सांपों ने बना लिया था अपना किला, निकालने शुरू किए तो एक-दो नहीं पूरे 177 अजगर निकले! 4100 अंडे भी हटाए


Last Updated:

अमेरिका के फ्लोरिडा के जंगलों इन दिनों अजगरों का सफाया किया जा रहा है. ये कोई और नहीं बल्की साइंटिस्ट कर रहे हैं. पिछले 8 महीनों में 177 अजगर और उनके 4100 अंडे हटाए गए हैं. साइंटिस्ट अब मादाओं को टारगेट कर रहे हैं.

Zoom

अजगर. AI Generated Photo

अमेरिका के फ्लोरिडा में फ्लोरिडा पायथन चैलेंज नाम की एक प्रतियोगिता होने वाली है, जिसमें लोग अजगर पकड़ते हैं. लेकिन इस प्रतियोगिता के शुरू होने से पहले ही वैज्ञानिकों ने अजगर पकड़ने का एक अनोखा रिकॉर्ड बना दिया है.

177 खतरनाक अजगर हटाए जा चुके हैं

नवंबर 2025 से अप्रैल 2026 के बीच मियामी शहर के पास एक बड़े इलाके से 177 खतरनाक अजगरों को पकड़ा गया. इन सभी अजगरों का कुल वजन लगभग 3600 किलोग्राम था, जो इस संस्था का अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है.

जीवविज्ञानियों ने गर्भवती मादा अजगरों पर ध्यान केंद्रित किया. इनमें से प्रत्येक औसतन 70 अंडे ले जा रही थी और उनका औसत वजन 95 पाउंड था. इस सीजन की सबसे बड़ी मादा अजगर का वजन 153 पाउंड था और उसकी लंबाई 17 फीट थी.

क्यों हटाए जा रहे हैं अजगर

बर्मीज प्रजाति के ये अजगर फ्लोरिडा के मूल जीव नहीं हैं. इन्हें 1970 के दशक में लोग एशिया से शौक के लिए लाए थे. बाद में अवैध रूप से जंगलों में छोड़ दिया. यहां का मौसम इनके अनुकूल था और इन्हें टक्कर देने वाला कोई दूसरा शिकारी जानवर भी नहीं था. इसलिए इनकी संख्या बढ़कर 1 से 3 लाख के बीच पहुंच गई.

ये अजगर वहां के स्थानीय जीवों को खाकर खत्म कर रहे हैं. पकड़े गए अजगरों की जांच में पता चला कि हर चार में से एक मादा अजगर ने हिरण को अपना शिकार बनाया था. इसलिए पर्यावरण को बचाने के लिए इन्हें हटाना बेहद जरूरी है.

हटाने के लिए बनाई जा रही खास टेक्नीक

इन अजगरों को खोजने के लिए वैज्ञानिकों ने एक खास तरीका अपनाया. उन्होंने पहले से पकड़े गए 40 नर अजगरों के शरीर में रेडियो टैग लगाए और उन्हें जंगल में छोड़ दिया. इन नर अजगरों का पीछा करते हुए साइंटिस्ट उन जगहों तक पहुंच गए जहां अजगरों का संभोग सीजन चल रहा था.

साइंटिस्ट का मुख्य ध्यान गर्भवती मादा अजगरों को पकड़ने पर था. इस अभियान में पकड़ी गई सबसे बड़ी मादा अजगर 17 फीट लंबी और करीब 70 किलोग्राम वजनी थी. इस कामयाबी की वजह से करीब 4,100 अजगर के अंडे पर्यावरण में फैलने से पहले ही नष्ट कर दिए गए.

About the Author

authorimg

सज्जन कुमार दड़बीSenior Sub Editor

मैं इस समय News18 App टीम का हिस्सा हूं. News18 App पर आप आसानी से अपनी मनपसंद खबरें पढ़ सकते हैं. मुझे खबरें लिखने का 4 साल से अधिक का अनुभव है और फिलहाल अभी सीनियर सब एडिटर के पद पर हूं. इससे पहले इनशॉर्ट्स औ…और पढ़ें



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img