सेवा, समर्पण और पारदर्शिता की मिसाल रहे RTO आनंद शर्मा — गरिमामय विदाई समारोह में हुआ सम्मान

डोंगरगढ़/राजनांदगांव। जिला बस एवं मिनी बस ऑपरेटर संघ, राजनांदगांव द्वारा आयोजित अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (RTO) आनंद शर्मा के विदाई समारोह में छत्तीसगढ़ लोधी समाज के प्रदेश कोषाध्यक्ष एवं जिला कांग्रेस कमेटी राजनांदगांव (ग्रामीण) के सचिव व लोधी ट्रेवल्स के संचालक विष्णु लोधी शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने श्री शर्मा को सम्मान अर्पित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विष्णु लोधी ने अपने संबोधन में कहा कि आनंद शर्मा का कार्यकाल सेवा, समर्पण एवं पारदर्शिता का उत्कृष्ट उदाहरण रहा है। उन्होंने अपने कर्तव्यनिष्ठ एवं संवेदनशील प्रशासनिक दृष्टिकोण से आमजन के बीच विश्वास और सम्मान अर्जित किया है।”
उन्होंने कहा कि यह विदाई समारोह केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि उनके उत्कृष्ट कार्यों और जनसेवा के प्रति समर्पण को नमन करने का अवसर है। विष्णु लोधी ने विशेष रूप से जिला बस एवं मिनी बस ऑपरेटर संघ, राजनांदगांव को बधाई देते हुए कहा कि “इस प्रकार का गरिमामय आयोजन प्रशासनिक सेवाओं के प्रति सम्मान का सकारात्मक संदेश देता है। ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा और आपसी समन्वय को और अधिक सुदृढ़ करते हैं।” अंत में विष्णु लोधी ने आनंद शर्मा के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर सफलता की कामना की और कहा कि उनके अनुभव का लाभ समाज को आगे भी मिलता रहेगा।
इस अवसर पर कार्यक्रम को RTO आनंद शर्मा ,ARTO बर्मन , ध्रुव , प्रशांत शर्मा राजनांदगांव बस , मिनी बस आपरेटर संघ के अध्यक्ष रईस अहमद शकील , राजेश बाफना,ने भी संबोधित किया।कार्यक्रम का संचालन सुरेन्द्र यादव एवं आभार प्रफुल्ल कोठारी ने किया।
कार्यक्रम में अशोक जैन, अमित शर्मा,जसविंदर सिंह बल, राजू यादव,ईश्वर लोधी, ललित लोधी, भावेश अग्रवाल,लोकेश सिंह राजपूत,आनंद यादव,कलीम खान, सुमित ताम्रकार, कुणाल राठौर, भार्गव लोधी, आदि बड़ी संख्या में बस ऑपरेटर उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने भी आनंद शर्मा के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी।

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img