Ranchi Best Picnic Spot: रांची में सर्दियों की पिकनिक के लिए बेस्ट है ये जगह, पहाड़ों के बीच ले सकते हैं मजा


Last Updated:

Ranchi Best Picnic Spot: गुलाबी सर्दी में रांची की खूबसूरत वादियों में बोनफायर और नाइट कैंपिंग का मजा ले सकते हैं. यहां पतरातू, तैमारा घाटी और बाडूबेरा प्रकृति प्रेमियों के लिए शानदार अनुभव प्रदान करती है. यहां पर्यटकों की भीड़ लग जाती है. इसकी खूबसूरती देखकर आप तारीफ जरुर करेंगे.

गुलाबी सर्दी में रांची की खूबसूरत वादियों में बोनफायर और नाइट कैंपिंग का मजा ले सकते हैं. पतरातू, तैमारा घाटी और बाडूबेरा जैसी जगहें प्रकृति प्रेमियों के लिए शानदार अनुभव प्रदान करती हैं. अब गुलाबी सर्दी 1 महीने में देखने को मिलेगी. ऐसे में अगर आप घूमने के शौकीन हैं तो अभी से अपने बकेट लिस्ट में रांची के कुछ जगह का नाम शामिल कर लीजिए. क्योंकि यह पहाड़ों की वादियों में बसा हुआ है. यहां पर गुलाबी सर्दी में बोनफायर का मजा और साथ में आपका फेवरेट पकवान, क्वालिटी टाइम स्पेंड करने के लिए सबसे परफेक्ट रहेगा.

आपको आ जाना चाहिए रांची के पतरातू एरिया में. यह पूरा का पूरा चारों तरफ से पहाड़ों से ही घिरा हुआ है. ऐसे में आप यहां पर कहीं पर भी पिकनिक मना सकते हैं. इसके अलावा रांची के तमाड साइड भी आ सकते हैं. यहां पर आपको तैमारा घाटी तक देखने को मिलेगा. इस घाटी में आपको कई सारे रिजॉर्ट भी देखने को मिलेंगे. इसीलिए बोनफायर का इंतजाम यह रिजॉर्ट वाले ही करते हैं.

अगर आप टाटा- रांची रोड में आते हैं तो आपको यहां पर राजशाही दरबार, डमी विलेज जैसे रिजॉर्ट देखने को मिलेंगे. यहां पर आकर खाने-पीने का इंतजाम आप कर सकते हैं और उसी के पीछे पूरा जंगल और पहाड़ शुरू हो जाता है. वहां पर जाकर कैंप लगाकर चांदनी रात और सितारों भरी रात का मजा गुलाबी ठंड में ले सकते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

इसके अलावा आप आ सकते हैं, रांची के गांव बाडूबेरा में, जो कि टाटा सिल्वे की तरफ है. यह भी घनघोर जंगल के बीच में है. यहां नदी बहती है और छोटे-छोटे पहाड़ हैं. जहां पर आप पानी की मदद से खाना बना सकते हैं और बोनफायर का मजा ले सकते हैं. यहां से खुला आसमान, गुलाबी सर्दी में जन्नत का एहसास कराएगा.

यहां की खास बात है कि यहां पर आपको जंगल के बीच में रिजॉर्ट भी देखने को मिलेगा और यह पूरा कांच का रिजॉर्ट. जहां रात में जंगली जानवर का भी दीदार कर पाएंगे. यानी की घनघोर जंगल के बीच में सोने का कई लोगों का जो सपना होता है, वह आप यहां पर आकर पूरा कर सकते हैं. वेज से लेकर नॉनवेज हर तरह के आइटम यहां पर उपलब्ध रहते हैं.

ऐसे में खासतौर पर बोनफायर और नाइट कैंपिंग का भी यहां पर खास इंतजाम होता है और यहां पर पैकेज भी चलता है. यानी 2000 – 3000 रुपए इस तरीके का पर पर्सन पैकेज होता है, जिसमें खाने से लेकर म्यूजिक, स्विमिंग पूल हर एक चीज का इंतजाम होता है. ऐसे में आप इस तरह के पैकेज के बारे में भी सोच सकते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img