Last Updated:
QS World University Rankings: क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में एमआईटी (MIT) ने एक बार फिर बाजी मारी है. एमआईटी लगातार 15वें साल दुनिया की नंबर 1 यूनिवर्सिटी बनी है. जानिए इस साल की टॉप 5 यूनिवर्सिटीज कौन सी हैं और एमआईटी किन-किन सब्जेक्ट्स में सबसे आगे रही.
QS World University Rankings: एमआईटी इस साल भी नंबर 1 पर है
नई दिल्ली (QS World University Rankings). क्या आप जानते हैं कि दुनिया की नंबर 1 यूनिवर्सिटी कौन सी है? ‘क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग’ के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं. इस बार भी मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी यानी एमआईटी (MIT) ने इतिहास रचते हुए दुनिया की नंबर 1 यूनिवर्सिटी का खिताब अपने नाम किया है. सबसे खास बात है कि एमआईटी लगातार 15वें साल इस पायदान पर बरकरार है. एमआईटी कई विषयों में नंबर 1 पर है.
क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में टॉप 5 यूनिवर्सिटी
इस साल की रैंकिंग में दुनिया के बेहतरीन शिक्षण संस्थानों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली. हर बार की तरह इस बार भी अमेरिकी और ब्रिटिश यूनिवर्सिटीज का दबदबा कायम रहा. देखिए दुनिया की टॉप 5 यूनिवर्सिटीज:
- मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT), अमेरिका
- इंपीरियल कॉलेज, लंदन (यूके)
- स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी, अमेरिका- टाई हुआ है (यह भी सेकंड नंबर पर है)
- ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी, यूके
- हार्वर्ड यूनिवर्सिटी, अमेरिका.
एमआईटी आखिर हमेशा नंबर 1 क्यों रहता है?
एमआईटी का लगातार 15 सालों तक टॉप पर रहना कोई इत्तेफाक नहीं है. क्यूएस रैंकिंग के मुताबिक, एमआईटी ने एकेडमिक रेपुटेशन, फैकल्टी-स्टूडेंट रेशियो और रिसर्च साइटेशन्स जैसे स्टैंडर्ड्स पर शानदार स्कोर किया है. यहां का माहौल स्टूडेंट्स को सिर्फ किताबी ज्ञान नहीं देता, बल्कि उन्हें ग्लोबल लीडर और इनोवेटर बनने के लिए भी तैयार करता है.
इन 12 सब्जेक्ट्स में भी नंबर 1 है एमआईटी
एमआईटी सिर्फ ओवरऑल रैंकिंग में ही नहीं, बल्कि अलग-अलग विषयों में भी दुनिया में सबसे आगे है. इस साल सब्जेक्ट रैंकिंग में एमआईटी को कुल 12 क्षेत्रों में नंबर 1 का दर्जा मिला है:
- कंप्यूटर साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI)
- डेटा साइंस
- केमिकल इंजीनियरिंग
- सिविल और स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग
- इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग
- मैकेनिकल और एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग
- मैथमेटिक्स (गणित)
- फिजिक्स और एस्ट्रोनॉमी
- स्टेटिस्टिक्स (सांख्यिकी)
- लिंग्विस्टिक्स (भाषाविज्ञान)
- मटीरियल्स साइंस
- इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी
इन सात विषयों में मिला दूसरा स्थान
नंबर 1 के अलावा एमआईटी ने 7 अन्य महत्वपूर्ण सब्जेक्ट्स में दुनियाभर में दूसरा स्थान हासिल किया है. इससे पता चलता है कि यह संस्थान सिर्फ साइंस और टेक में ही नहीं, बल्कि आर्ट्स और इकोनॉमिक्स में भी कमाल कर रहा है. ये विषय हैं:
- आर्किटेक्चर
- हिस्ट्री ऑफ आर्ट
- बायोलॉजिकल साइंसेज
- इकोनॉमिक्स
- मार्केटिंग
- नेचुरल साइंसेज
- स्टेटिस्टिक्स.
इस बार IIT दिल्ली ने भारत में टॉप किया है. आईआईटी दिल्ली दुनिया में 118वें स्थान पर आ गया है (पिछले साल यह 123 पर था). वहीं IIT बॉम्बे खिसककर 134वें पायदान पर आ गया है.
About the Author

Deepali Porwal is a seasoned bilingual journalist with 11 years of experience in the media industry. She currently works with News18 Hindi, focusing on the Education and Career desk. She is known for her versat…और पढ़ें




