Redmi Note 17 Pro 5G के साथ Poco का नया फोन भी आया नजर, लॉन्च से पहले बड़ा खुलासा


Powered by :

Last Updated:

Redmi Note 17 Pro 5G का ग्लोबल वेरिएंट इम्पोर्ट-एक्सपोर्ट डेटाबेस में स्पॉट हुआ है, जिससे इसके जल्द लॉन्च होने की संभावना बढ़ गई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक फोन बड़ी बैटरी, Snapdragon 6s Gen 4 प्रोसेसर और AMOLED डिस्प्ले के साथ आ सकता है. जानिए संभावित फीचर्स, स्टोरेज वेरिएंट और भारत लॉन्च से जुड़ी जानकारी.

ख़बरें फटाफट

Redmi Note 17 Pro 5G के साथ Poco का नया फोन भी आया नजर, लॉन्च से पहले बड़ा लीकZoom

Snapdragon 6s Gen 4 और बड़ी बैटरी के साथ Redmi Note 17 Pro 5G जल्द आ सकता है भारत

रेडमी ने हाल ही में चीन में रेडमी Note 17 Pro 5G लॉन्च किया था और अब ऐसा लग रहा है कि कंपनी जल्द ही इसे दूसरे देशों में भी पेश कर सकती है. दरअसल, इस स्मार्टफोन का ग्लोबल वेरिएंट एक इम्पोर्ट-एक्सपोर्ट डेटाबेस पर देखा गया है. इस लिस्टिंग से फोन के ग्लोबल लॉन्च की संभावना और मजबूत हो गई है. हालांकि, Xiaomi ने अभी तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की है.

द टेक आउटलुक की रिपोर्ट के मुताबिक, 2607DRA18G मॉडल नंबर वाला शाओण स्मार्टफोन NBD (Import-Export Database) में नजर आया है. लिस्टिंग में फोन का नाम नहीं लिखा है, लेकिन इसका मॉडल नंबर चीन में लॉन्च हुए रेडमी Note 17 Pro 5G (2607DRA18C) से काफी मिलता-जुलता है. इसी वजह से माना जा रहा है कि यह ग्लोबल मार्केट के लिए तैयार किया गया वर्जन हो सकता है.

रिपोर्ट के अनुसार, इस फोन की चार शिपमेंट एंट्री दर्ज की गई हैं, जिनकी तारीख 16 मई और 25 मई बताई गई है. फोन को पाकिस्तान और वियतनाम भेजा गया है. लिस्टिंग में इसके दो स्टोरेज वेरिएंट का भी जिक्र है- 4GB RAM + 64GB स्टोरेज और 6GB RAM + 128GB स्टोरेज.

मिलेगी दमदार बैटरी
इस बीच टिप्स्टर Kacper Skrzypek का दावा है कि रेडमी Note 17 Pro के ग्लोबल वर्जन में 8,340mAh बैटरी मिल सकती है. वहीं चीन में लॉन्च हुए मॉडल में 9,000mAh बैटरी दी गई है. रिपोर्ट्स की मानें तो भारत में आने वाला वर्जन भी 9,000mAh बैटरी के साथ ही लॉन्च हो सकता है.

दिलचस्प बात यह है कि इसी डेटाबेस में 2607DPC18G मॉडल नंबर वाला एक और शाओमी फोन भी देखा गया है. माना जा रहा है कि इसे Poco ब्रांड के तहत लॉन्च किया जा सकता है. हालांकि, इसका नाम अभी साफ नहीं है. पहले इसे Poco M8 Plus कहा जा रहा था, लेकिन बाद में HyperOS कोड में इसका नाम Poco M8 Power बताया गया.

बता दें कि चीन में लॉन्च हुआ रेडमी Note 17 Pro 5G Snapdragon 6s Gen 4 प्रोसेसर, 6.83 इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले, एंड्रॉयड 16 आधारित HyperOS 3 और 67W फास्ट चार्जिंग के साथ आता है. अब देखना होगा कि कंपनी इसके ग्लोबल लॉन्च और भारत में एंट्री को लेकर कब ऑफिशियल ऐलान करती है.

About the Author

authorimg

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than nine years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven…और पढ़ें



Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img