गीकबेंच पर नजर आया Oppo Reno 16 Pro, 12GB RAM और Android 16 के साथ आ सकता है फोन


Powered by :

Last Updated:

ओप्पो रेनो 16 Pro का ग्लोबल वेरिएंट Geekbench पर दिखाई दिया है. लिस्टिंग में मीडियाटेक प्रोसेसर, 12GB RAM और एंड्रॉयड 16 की जानकारी सामने आई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक Oppo Reno 16 सीरीज भारत में 2 जुलाई को लॉन्च हो सकती है.

ख़बरें फटाफट

गीकबेंच पर नजर आया Oppo Reno 16 Pro, 12GB RAM, Android 16 के साथ आ सकता है फोनZoom

Oppo Reno 16 Pro में मिलेगा दमदार प्रोसेसर? नई लिस्टिंग से हुआ खुलासा

ओप्पो की नई रेनो 16 सीरीज को लेकर पिछले कुछ समय से लगातार खबरें सामने आ रही हैं. अब इस सीरीज के प्रीमियम मॉडल Oppo Reno 16 Pro की ग्लोबल वेरिएंट गीकबेंच बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म पर दिखाई दी है. इस नई लिस्टिंग ने फोन के प्रोसेसर, रैम और ऑपरेटिंग सिस्टम से जुड़ी कई अहम जानकारियों का खुलासा कर दिया है. माना जा रहा है कि कंपनी जल्द ही इस स्मार्टफोन को भारतीय और ग्लोबल बाजार में लॉन्च कर सकती है.

गीकबेंच पर सामने आए डेटा के मुताबिक, Oppo Reno 16 Pro का ग्लोबल वर्जन मॉडल नंबर CPH2863 के साथ लिस्ट हुआ है. रिपोर्ट्स के मुताबिक यह मॉडल रेनो 16 प्रो का इंटरनेशनल वेरिएंट हो सकता है. लिस्टिंग से पता चलता है कि फोन में मीडियाटेक का दमदार चिपसेट दिया जाएगा. हालांकि चिपसेट का नाम सीधे तौर पर नहीं बताया गया है, लेकिन इसकी आर्किटेक्चर को देखते हुए इसे मीडियाटेक डायमेंसिटी 8550 प्रोसेसर माना जा रहा है.

परफॉर्मेंस की बात करें तो गीकबेंच टेस्ट में इस स्मार्टफोन ने सिंगल-कोर टेस्ट में 1,575 और मल्टी-कोर टेस्ट में 5,889 अंक हासिल किए हैं. ये स्कोर संकेत देते हैं कि फोन मल्टीटास्किंग, गेमिंग और रोजमर्रा के इस्तेमाल में शानदार प्रदर्शन दे सकता है.

लिस्टिंग के मुताबिक, ओप्पो रेनो 16 Pro में 12GB रैम मिल सकती है. वहीं यह स्मार्टफोन Android 16 पर बेस्ड ColorOS 16 के साथ लॉन्च हो सकता है. नया सॉफ्टवेयर यूजर्स को बेहतर परफॉर्मेंस, नए AI फीचर्स और स्मूद एक्सपीरिएंस देने में मदद करेगा.

दिलचस्प बात यह है कि चीन में लॉन्च किए गए Reno 16 Pro मॉडल में भी इसी प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि ग्लोबल और भारतीय वेरिएंट में भी काफी हद तक समान स्पेसिफिकेशंस देखने को मिल सकते हैं.

इस डेट को आ सकता है भारत
रिपोर्ट्स की मानें तो Oppo Reno 16 सीरीज को भारत में 2 जुलाई के आसपास लॉन्च किया जा सकता है. हालांकि कंपनी ने अभी तक आधिकारिक लॉन्च डेट की पुष्टि नहीं की है. लॉन्च के करीब आते ही फोन के कैमरा, बैटरी और डिस्प्ले से जुड़ी अधिक जानकारी भी सामने आ सकती है.

अगर आप प्रीमियम डिजाइन, दमदार प्रोसेसर और लेटेस्ट एंड्रॉयड एक्सपीरिएंस वाला नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रेहे हैं, तो Oppo Reno 16 Pro आपके लिए एक दिलचस्प ऑप्शन साबित हो सकता है.

About the Author

authorimg

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें



Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img