अब कहां से आएगा तेल? होर्मुज के बाद लाल सागर में धधका सऊदी का जहाज, पाकिस्तान हुआ बेचैन


Last Updated:

Houthi Attack Saudi Oil Tanker: पश्चिम एशिया का संकट और गहरा गया है. होर्मुज जलडमरूमध्य में ईरान-अमेरिका तनाव के बीच अब बाब-अल-मंदेब और लाल सागर भी जंग की चपेट में आ गए हैं. हूती विद्रोहियों ने दो सऊदी ऑयल टैंकरों पर मिसाइल और ड्रोन हमले का दावा किया है, जबकि सऊदी अरब ने एक जहाज पर हमले की पुष्टि की है. अब सबसे बड़ी दुविधा पाकिस्तान की है. उसने हूतियों को धमकी दी थी और अब इस बात का खतरा बढ़ गया है कि वह इस युद्ध में खिंच सकता है.

Zoom

हूती विद्रोहियों ने सऊदी के जहाज पर हमला किया. (सांकेतिक फोटो/Reuters)

Saudi Arabia Ship Burn: दुनिया की तेल सप्लाई को अब एक नहीं, दो-दो समुद्री मोर्चों से खतरा पैदा हो गया है. एक तरफ ईरान और अमेरिका के टकराव के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तनाव चरम पर है, तो दूसरी तरफ लाल सागर और बाब-अल-मंडेब जलडमरूमध्य में हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब के खिलाफ नया मोर्चा खोल दिया है. दुनिया के ऊर्जा व्यापार के दो सबसे अहम समुद्री रास्ते एक साथ संकट में आ गए हैं. यमन के हूती संगठन ने दावा किया है कि उसने रेड सी में सऊदी अरब के दो ऑयल टैंकर ‘Encelia’ और ‘Layla’ पर एक साथ क्रूज मिसाइल, बैलिस्टिक मिसाइल और ड्रोन से हमला किया. संगठन का दावा है कि दोनों जहाजों में भीषण आग लग गई. अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब ने फिलहाल सिर्फ Encelia पर हुए हमले की पुष्टि की है. सरकारी समाचार एजेंसी SPA के मुताबिक जहाज के अगले हिस्से में आग लगी, लेकिन सभी चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं और जहाज को सुरक्षित करने के लिए जरूरी कदम उठाए गए हैं. हालांकि इस हमले से पाकिस्तान सबसे ज्यादा दुविधा में है. उसे डर है कि वह इस युद्ध में खिंच सकता है.

About the Author

authorimg

Yogendra Mishra

Yogendra Mishra holds a degree in Journalism from the University of Allahabad. He has been actively associated with the media industry since 2017 and brings extensive experience across various domains of journa…

और पढ़ें



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img