बार-बार रिचार्ज कराने की झंझट खत्म, जियो के ₹448 प्लान में 3 महीने की वैलिडिटी! डेटा की जरूरत नहीं


Powered by :

Last Updated:

Jio का ₹448 प्रीपेड प्लान उन यूजर्स के लिए काम का हो सकता है जिन्हें ज्यादा इंटरनेट डेटा की जरूरत नहीं है. इस प्लान में 84 दिनों की वैलिडिटी, Unlimited Voice Calling और 100 SMS मिलते हैं. जानिए Jio के इस प्लान में क्या-क्या फायदे मिलते हैं और किन यूजर्स के लिए यह सही विकल्प हो सकता है.

जियो सिम इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों के लिए यह जानकारी काम की हो सकती है. अगर आप जियो सिम को सिर्फ सेकेंडरी सिम के तौर पर इस्तेमाल करते हैं या आपको मोबाइल डेटा की ज्यादा जरूरत नहीं पड़ती, तो यह प्लान आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है. अगर आपका मकसद सिर्फ कॉलिंग के लिए जियो का रिचार्ज कराना है, तो Jio का 448 रुपये वाला प्रीपेड प्लान एक अच्छा विकल्प हो सकता है. इसकी कीमत बहुत ज्यादा नहीं है और इसमें लंबी वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी दी जाती है.

जियो के इस रिचार्ज प्लान में 84 दिनों की वैलिडिटी मिलती है. यानी एक बार रिचार्ज कराने के बाद आपका नंबर करीब तीन महीने तक एक्टिव रहेगा. अगर आप बार-बार रिचार्ज कराने के झंझट से बचना चाहते हैं और सिम का इस्तेमाल मुख्य रूप से कॉलिंग के लिए करते हैं, तो यह प्लान आपके लिए काम का हो सकता है.

इस रिचार्ज प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिलती है. इसमें रोमिंग का फायदा भी शामिल है. अगर आपका मोबाइल इस्तेमाल मुख्य रूप से फोन कॉल करने के लिए होता है और आपको ज्यादा इंटरनेट डेटा की जरूरत नहीं पड़ती, तो यह प्लान आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

इस जियो प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ कुल 100 SMS भी दिए जाते हैं। यानी जरूरी मैसेज भेजने के लिए आपको अलग से SMS पैक लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी। हालांकि, इस प्लान में इंटरनेट डेटा की सुविधा नहीं मिलती, इसलिए ज्यादा डेटा इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए यह प्लान सही विकल्प नहीं होगा.

डेटा नहीं, सिर्फ कॉलिंग पर फोकस: इस प्लान की सबसे खास बात यह है कि इसमें मोबाइल डेटा नहीं दिया जाता. यह प्लान खास तौर पर ऐसे यूजर्स के लिए है, जिन्हें इंटरनेट की ज्यादा जरूरत नहीं पड़ती और उनका मोबाइल इस्तेमाल मुख्य रूप से कॉलिंग के लिए होता है. अगर आपके पास जियो का सेकेंडरी सिम है और आप उसे सिर्फ कॉलिंग के लिए एक्टिव रखना चाहते हैं, तो यह प्लान आपके लिए काम का हो सकता है.

JioTV और JioAICloud का एक्सेस: इस प्लान में कॉलिंग और SMS के साथ दो ऐप्स का कॉम्प्लिमेंट्री एक्सेस भी मिलता है. यूजर्स को JioTV और JioAICloud का एक्सेस दिया जाता है. यानी बिना किसी अतिरिक्त चार्ज के इन दोनों सेवाओं का इस्तेमाल किया जा सकता है.

448 रुपये का प्लान कहां मिलेगा? जियो का 448 रुपये वाला रिचार्ज प्लान प्रीपेड कैटेगरी के वैल्यू सेगमेंट में उपलब्ध है. यह प्लान Jio के ऑफिशियल पोर्टल पर लिस्ट है. इसके अलावा यूजर्स MyJio ऐप के जरिए भी इस प्लान से रिचार्ज कर सकते हैं.



Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img