मोटोरोला अपने एज लाइनअप का विस्तार करते हुए भारत में नया मोटोरोला Edge 70 Pro लॉन्च करने जा रहा है. यह स्मार्टफोन पिछले साल आए मोटोरोला Edge 70 के साथ नई सीरीज का हिस्सा बनेगा. कंपनी ने अभी इसकी पूरी स्पेसिफिकेशन आधिकारिक तौर पर नहीं बताई है, लेकिन लीक्स, अफवाहों और टीजर से काफी जानकारी सामने आ चुकी है.
फोन की माइक्रोसाइट भी लाइव हो चुकी है और मोटोरोला ने इसके कई खास फीचर्स को टीज करना शुरू कर दिया है. खासतौर पर AI-पावर्ड लो-लाइट फोटोग्राफी, कैमरा फीचर्स, परफॉर्मेंस और कलर ऑप्शंस को लेकर काफी चर्चा है.
मोटोरोला Edge 70 Pro के कलर ऑप्शंस
कंपनी के मुताबिक ये स्मार्टफोन भारत में तीन कलर ऑप्शन में लॉन्च होगा- लिली व्हाइट, टी और टाइटन. इन तीनों वेरिएंट्स में अलग-अलग फिनिश देखने को मिल सकती है. टी वेरिएंट में सटिन ल्यूक्स फिनिश मिलने की उम्मीद है, जबकि टाइटन वेरिएंट फैब्रिक फिनिश के साथ आ सकता है. वहीं Lily White वेरिएंट में marble finish देखने को मिल सकती है, जो इसे प्रीमियम लुक देगी.
मोटोरोला Edge 70 Pro के संभावित फीचर्स
लीक्स के मुताबिक, इस फोन में MediaTek Dimensity 8500 Extreme प्रोसेसर दिया जा सकता है. इसमें 16GB तक LPDDR5X RAM और 512GB तक UFS 4.0 स्टोरेज मिलने की उम्मीद है.
फोन में 6.8 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिल सकती है, जिसमें 144Hz तक एडैप्टिव रिफ्रेश रेट होगा. डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 5,200 nits तक जा सकती है, जिससे तेज धूप में भी स्क्रीन साफ दिखाई देगी. साथ ही कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i की सुरक्षा भी मिल सकती है.
बैटरी की बात करें तो इसमें 6,500mAh की सिलिकॉन कार्बन बैटरी दी जा सकती है, जो 90W TurboPower फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी.
ये स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड Hello UI के साथ आ सकता है और इसमें Moto AI फीचर भी मिलेगा. साथ ही 3 साल के OS अपडेट्स और 5 साल के सिक्योरिटी पैच मिलने की भी संभावना है.
कैमरा सेटअप
मोटोरोला एज 70 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है, जिसमें 50MP का प्राइमेरी कैमरा, 50MP का अल्ट्रावाइड लेंस और 10MP का टेलीफोटो सेंसर शामिल हो सकता है. वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है.
लॉन्च डेट और कीमत
कंपनी ने पुष्टि की है कि मोटोरोला एज 70 Pro भारत में 22 अप्रैल को लॉन्च होगा. ग्राहक इसे Flipkart, मोटोरोला e-store और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स से खरीद सकेंगे. शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार, इसकी शुरुआती कीमत करीब 31,999 रुपये हो सकती है, हालांकि कंपनी ने अभी आधिकारिक कीमत का खुलासा नहीं किया है.





