कश्मीर-मनाली से भी खूबसूरत: सितंबर में जन्नत बन जाता है पलामू का ये बांध, पहाड़ और झील देखकर कहेंगे वाह!


Last Updated:

Palamu Best Tourist Spot: पलामू का काशी सोत बांध सितंबर में घूमने के लिए बेहतरीन जगह है. 2003 में बना यह बांध सिंचाई व मत्स्य पालन के साथ अब पिकनिक स्पॉट बन गया है. इसकी खूबसूरती कश्मीर और मनाली को भी सितंबर माह में फेल कर देती है. यहां झारखंड ही नहीं, बिहार और यूपी से भी बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं.

ख़बरें फटाफट

पलामू: बरसात के मौसम के बाद प्राकृतिक धरोहरों की खूबसूरती बढ़ जाती है. ऐसे में झारखंड का पलामू जिला प्राकृतिक सुंदरता और अनछुए पर्यटन स्थलों के लिए जाना जाता है. इन्हीं खूबसूरत जगहों में एक नाम काशी सोत बांध का भी है. पहाड़ों की श्रृंखला, शांत वातावरण और जलाशय के मनमोहक दृश्य के बीच स्थित यह बांध सितंबर के महीने में परिवार और दोस्तों के साथ घूमने-पिकनिक मनाने के लिए एक बेहतरीन स्थान बन सकता है. बरसात के बाद सितंबर में यहां की प्राकृतिक छटा और भी आकर्षक नजर आती है.

2003 में हुआ था बांध का निर्माण

काशी सोत नदी पर वर्ष 2003 में इस बांध का निर्माण किया गया था. बांध का नाम इसी नदी के नाम पर काशी सोत बांध रखा गया. इसके निर्माण का मुख्य उद्देश्य सिंचाई और मत्स्य पालन को बढ़ावा देना था. समय के साथ यह स्थान अपनी प्राकृतिक सुंदरता के कारण लोगों के बीच पिकनिक और भ्रमण स्थल के रूप में भी पहचान बनाने लगा. बांध के आसपास फैली पहाड़ियां और प्राकृतिक वातावरण यहां आने वाले लोगों को आकर्षित करता है.

सितंबर में दिखती है प्रकृति की खास खूबसूरती

स्थानीय लोग बताते है कि बरसात के मौसम के बाद सितंबर में काशी सोत बांध का नजारा बेहद खूबसूरत हो जाता है. आसपास की पहाड़ियां हरियाली से ढक जाती हैं और बांध में जमा पानी प्राकृतिक दृश्य को और आकर्षक बना देता है. शांत वातावरण में लोग परिवार और दोस्तों के साथ कुछ समय बिता सकते हैं. पिकनिक के साथ-साथ प्रकृति प्रेमियों और फोटोग्राफी के शौकीन लोगों के लिए भी यह जगह खास हो सकती है.

दिसंबर से फरवरी तक रहता है पिकनिक का माहौल

स्थानीय लोग ने बताया कि काशी सोत बांध पर दिसंबर से फरवरी तक बड़ी संख्या में लोग पिकनिक मनाने पहुंचते हैं. खासकर मोहम्मदगंज और आसपास के इलाकों के लोगों के लिए यह एक पसंदीदा पिकनिक स्पॉट बन चुका है. हालांकि सितंबर में भी बरसात के बाद यहां का प्राकृतिक नजारा लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है. यहां पिछले साल दिसंबर के आस पास बोटिंग भी शुरू कराया गया था. जो कि इस साल पिकनिक सीजन में भी पर्यटकों को सुविधा मिलेगी.

जानें कैसे पहुंचें काशी सोत बांध

काशी सोत बांध पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर (डाल्टनगंज) से लगभग 70 किलोमीटर दूर स्थित है. डाल्टनगंज से ट्रेन या बस के माध्यम से मोहम्मदगंज अथवा हैदरनगर क्षेत्र तक पहुंचा जा सकता है. इसके बाद स्थानीय मार्ग से निजी वाहन या ऑटो के माध्यम से बांध तक पहुंचा जा सकता है. बताया जाता है कि मोहम्मदगंज से बैटोवो गांव की ओर जाने वाले रास्ते से भी यहां पहुंचा जा सकता है. हैदरनगर रेलवे स्टेशन से भी यह स्थान काफी नजदीक है.

पर्यटन स्थल के रूप में विकास की जरूरत

स्थानीय लोगों ने बताया कि प्रचार-प्रसार की कमी के कारण अभी मुख्य रूप से आसपास के लोग ही काशी सोत बांध पहुंचते हैं. यदि जिला प्रशासन इस क्षेत्र को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करे और सड़क, सुरक्षा व अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराए, तो दूर-दराज से भी पर्यटक यहां पहुंच सकते हैं. इससे स्थानीय लोगों के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर भी पैदा हो सकते हैं.

About the Author

Brijendra Pratap Singh

बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से  Hindi.News18.com<…

और पढ़ें





Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img