गर्मी में घूमने के लिए बेस्ट है जगन्नाथ सरोवर, प्रकृति प्रेमियों की पहली पसंद


Last Updated:

Bokaro Famous Jagannath Lake: अगर आप शहर की भागदौड़ और शोर-शराबे से दूर कुछ सुकून भरे पल बिताना चाहते हैं, तो बोकारो का जगन्नाथ सरोवर आपके लिए बेहतरीन जगह हो सकती है. हरियाली, नारियल के ऊंचे पेड़, शांत जलराशि और रंग-बिरंगी मछलियों से सजा यह सरोवर प्रकृति प्रेमियों को अपनी ओर आकर्षित करता है. जगन्नाथ मंदिर के सामने स्थित यह पर्यटन स्थल सुबह-शाम टहलने, परिवार के साथ समय बिताने, फोटोग्राफी करने और मन को तरोताजा करने के लिए लोगों की पसंदीदा जगह बन चुका है.

बोकारो जिला स्टील इंडस्ट्री के अलावा खूबसूरत पर्यटन स्थलों के लिए भी जाना जाता है. इन्हीं खूबसूरत जगहों में से एक है सेक्टर-4 स्थित जगन्नाथ सरोवर, जहां शांति, सुकून और सुंदरता का अनोखा संगम देखने को मिलता है.

ट्रैवल

जगन्नाथ मंदिर के सामने स्थित यह सरोवर अपनी मनमोहक छटा और शांत वातावरण के कारण हर उम्र के लोगों के लिए पसंदीदा ठिकाना माना जाता है, क्योंकि इस सरोवर के चारों ओर फैली हरियाली, ऊंचे नारियल के पेड़ और पानी में तैरती रंग-बिरंगी मछलियां इसकी खूबसूरती को चार चांद लगा देती हैं.

ट्रैवल

बता दें, जगन्नाथ सरोवर का उद्घाटन साल 2003 में हुआ था. तब से लेकर आज तक यह बोकारो के प्रमुख आकर्षण केंद्रों में से एक है और यहां रोजाना सुबह और शाम के समय लोगों की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिलती है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

ट्रैवल

कोई मॉर्निंग वॉक के बाद यहां बैठकर प्रकृति का आनंद लेता है, तो कोई यहां बैठकर दिनभर की थकान दूर करता है. इसके अलावा, जगन्नाथ सरोवर के चारों ओर बैठने के लिए सीढ़ीनुमा व्यवस्था की गई है, जिससे लोग आराम से बैठकर इसके मनोरम दृश्य का आनंद ले सकते हैं.

ट्रैवल

इसके अलावा, जगन्नाथ सरोवर में कई लोकप्रिय खोरठा वीडियो एल्बमों की शूटिंग हो चुकी है. विशेष रूप से चर्चित खोरठा गीत ‘ए मोर सोना मोना’ समेत कई वीडियो इस खूबसूरत लोकेशन पर फिल्माए गए हैं, जिसके कारण यह जगह कलाकारों और युवाओं के बीच भी काफी लोकप्रिय है. यहां आने वाले लोग अक्सर रंगीन मछलियों को दाना खिलाते नजर आते हैं. इसके अलावा, फोटोग्राफी, सेल्फी और परिवार के साथ समय बिताने के लिए भी यह स्थान लोगों की पहली पसंद माना जाता है.

ट्रैवल

वहीं, जगन्नाथ सरोवर घूमने आए पर्यटक शुभम ने बताया कि जगन्नाथ सरोवर जिले का सबसे शांत स्थल है और भीड़भाड़ से दूर लोग यहां शांति और सुकून के साथ पल बिता सकते हैं. गर्मियों की शाम में आउटिंग का प्लान कर रहे हैं तो यहां आ सकते हैं. परिवार के साथ आएं या दोस्तों के साथ, पिकनिक मनाने या मन बहलाने, यह जगह हर लिहाज से परफेक्ट है. छुट्टियों में यहां थोड़ी भीड़ बढ़ जाती है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img