भारत में 22 जून तक Telegram ब्लॉक, पेपर लीक रोकने के लिए सरकार का बड़ा फैसला


Powered by :

Last Updated:

NEET UG 2026 री-एग्जाम से पहले Telegram पर कार्रवाई की खबर सामने आई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, NTA ने परीक्षा की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए सख्त कदम उठाए हैं. जानें पूरा मामला.

ख़बरें फटाफट

भारत में 22 जून तक Telegram ब्लॉक, पेपर लीक रोकने के लिए सरकार का बड़ा फैसलाZoom

NEET 2026 परीक्षा से पहले Telegram पर सख्ती, छात्रों के बीच बढ़ी चर्चा

केंद्र सरकार ने NEET (UG) 2026 की पुनर्परीक्षा को सुरक्षित और पारदर्शी तरीके से आयोजित कराने के लिए मैसेजिंग ऐप टेलीग्राम की सेवाओं पर अस्थायी रोक लगाने का निर्णय लिया है. इस कदम का राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने स्वागत करते हुए इसे परीक्षा की निष्पक्षता बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण बताया है.

जानकारी के अनुसार, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने निर्देश जारी कर भारत में टेलीग्राम के संचालन को 22 जून 2026 तक अस्थायी रूप से निलंबित करने को कहा है. यह निर्णय 21 जून को होने वाली NEET (UG) 2026 की पुनर्परीक्षा से पहले किसी भी प्रकार की अफवाह, पेपर लीक या अनधिकृत जानकारी के प्रसार को रोकने के उद्देश्य से लिया गया है.

सरकार का मानना है कि यह कदम परीक्षा प्रक्रिया की विश्वसनीयता और सुरक्षा सुनिश्चित करने में मददगार साबित होगा. वहीं, NTA ने भी इस फैसले को छात्रों के हित में बताया है और कहा है कि इससे परीक्षा का संचालन अधिक पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से किया जा सकेगा.

About the Author

authorimg

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें



Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img