नेतन्याहू ने कहा, “मैं आर्मर्ड कॉर्प्स की 52वीं बटालियन के कमांडर लेफ्टिनेंट कर्नल डोर गेदालिया बेन सिम्होन और उन तीन वीर सैनिकों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं, जिनके नाम अभी सार्वजनिक नहीं किए गए हैं। ईश्वर उनकी शहादत का न्याय करे। मैं गुरुवार को हुई गोलीबारी में घायल हुए लोगों के जल्द स्वस्थ होने की भी कामना करता हूं।”
नेतन्याहू ने कहा कि मेरा निर्देश बिल्कुल साफ है, इजरायल अपने सैनिकों या अपनी भूमि पर होने वाले हमलों को बर्दाश्त नहीं करेगा। इन हमलों की हिज्बुल्लाह को बहुत भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।




