iPhone Booking: शुरू हो गई iPhone 18 प्रो और प्रो मैक्‍स की बुकिंग, कितना है रेट, कहां से खरीदें, जानिए सब कुछ


Powered by :

Last Updated:

Apple iPhone 18 Pro Booking : 18 सितंबर की सुबह 8:00 बजे ऐपल आईफोन 18 प्रो और आईफोन प्रो मैक्‍स मिलना शुरू हो जाएगा. इस फ्लैगशिप फोन की बुकिंग चालू हो चुकी है. आप इसे ऐपल की आधिकारिक वेबसाइट और स्‍टोर के साथ ही रिलायंस डिजिटल और क्रोमा की वेबसाइट पर बुक कर सकते हैं.

शुरू हुई iPhone 18 प्रो और प्रो मैक्‍स की बुकिंग, कितना है रेट, कहां से खरीदेंZoom

आईफोन 18प्रो की बुकिंग शुरू हो गई है.

नई दिल्‍ली. ऐपल (Apple) के दीवानों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है. कंपनी ने अपने सबसे पावरफुल और प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स आईफोन 18 प्रो (iPhone 18 Pro) और आईफोन 18 प्रो मैक्स (iPhone 18 Pro Max) की प्री-बुकिंग भारत में शुरू कर दी है. आप अब 18 सितंबर को होने वाली ऑफिशियल सेल से पहले ही अपनी यूनिट रिजर्व कर सकते हैं. 18 सितंबर की सुबह 8:00 बजे से यह धांसू फोन सीधे ग्राहकों के हाथों और स्टोर्स में पहुंचना शुरू हो जाएगा. भारत को उन चुनिंदा देशों में रखा गया है, जहां यह फोन सबसे पहले उपलब्ध हो रहा है.

आईफोन 18 प्रो और प्रो मैक्‍स की बुकिंग ऐपल की आधिकारिक वेबसाइट और ऐपल स्टोर ऐप (Apple Store App) के जरिए कर सकते हैं. इसके अलावा रिलायंस डिजिटल (Reliance Digital) और क्रोमा (Croma) के ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स और फिजिकल स्टोर्स पर भी प्री-ऑर्डर लिए जा रहे हैं. जिन ग्राहकों ने प्री-बुकिंग कराई है, वे 18 सितंबर की सुबह 8:00 बजे से मुंबई स्थित ऐपल बीकेसी (Apple BKC) और दिल्ली स्थित ऐपल साकेत (Apple Saket) के फ्लैगशिप स्टोर्स से सीधे अपना डिवाइस कलेक्ट कर सकते हैं या होम डिलीवरी पा सकते हैं.

आईफोन 18 प्रो कीमत (iPhone 18 Pro rate)

प्रीमियम खूबियों के साथ आने वाले इन दोनों फोन्स के स्टोरेज वेरिएंट्स की कीमतें भी प्रीमियम रखी गई हैं.

  • आईफोन 18 प्रो के  256GB वेरिएंट की कीमत ₹1,64,900 है.
  • 512GB वेरिएंट ₹1,89,900 में मिलेगा.
  • 1TB वेरिएंट के लिए आपको ₹2,39,900 देने होंगे.
  • 2TB वेरिएंट आपको ₹3,14,900 का पड़ेगा.

आईफोन 18 प्रो मैक्स रेट (iPhone 18 Pro Max Rate)

  • 256GB वेरिएंट: ₹1,79,900
  • 512GB वेरिएंट: ₹2,04,900
  • 1TB वेरिएंट: ₹2,54,900
  • 2TB वेरिएंट: ₹3,29,900

सुपरफास्ट चिपसेट और गजब का डिस्प्ले

परफॉर्मेंस के मामले में यह फोन हर सीमा को पार करता दिखता है. इसमें ऐपल (Apple) का बेहद ताकतवर 2 नैनोमीटर वाला ए20 प्रो (2nm A20 Pro) चिपसेट दिया गया है, जो बिजली जैसी रफ्तार देता है. फोन ज्यादा गर्म न हो, इसके लिए बड़ा वेपर चैंबर (Vapor Chamber) कूलिंग सिस्टम भी जोड़ा गया है. फोन में 6.3 इंच का सुपर रेटिना एक्सडीआर ओएलईडी (Super Retina XDR OLED) डिस्प्ले मिलता है, जो प्रोमोशन (ProMotion) सपोर्ट के साथ 120Hz अडैप्टिव रिफ्रेश रेट और 3,000 निट्स की जबर्दस्त पीक ब्राइटनेस ऑफर करता है.

डीएसएलआर जैसा कैमरा और नए कलर्स

फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए यह डिवाइस किसी वरदान से कम नहीं है. रियर में 48 मेगापिक्सल के तीन कैमरे लगे हैं, जिनमें फ्यूजन (Fusion), अल्ट्रा वाइड (Ultra Wide) और टेलीफोटो (Telephoto) लेंस शामिल हैं. सबसे बड़ा बदलाव मेन कैमरे में मैकेनिकल वेरिएबल अपर्चर (Mechanical Variable Aperture) का जुड़ना है, जिससे डेप्थ ऑफ फील्ड और ब्लर इफेक्ट्स पर डीएसएलआर जैसा कंट्रोल मिलेगा. सेल्फी के लिए 18 मेगापिक्सल का फेसटाइम (FaceTime) फ्रंट सेंसर मौजूद है. इस बार ऐपल ने फोन को चार बेहद प्रीमियम रंगों, ब्लैक (Black), सिल्वर (Silver), ग्लेशियर (Glacier) और बरगंडी (Burgundy) में पेश किया है.

About the Author

authorimg

रुली बिश्‍नोई

रुली बिश्‍नोई मीडिया इंडस्ट्री में 20 साल से अधिक के अनुभव वाले सीनियर पत्रकार हैं. वह अभी News18 Hindi (hindi.news18.com) से जुड़े हैं और बिजनेस वर्टिकल में काम करते हैं. यहां वे बिजनेस जगत के मुश्किल आंकड़ों …

और पढ़ें



Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img