iPhone 18 Pro Max में मिल सकता है 48MP का ट्रिपल कैमरा, कीमत हो सकती है ₹2 लाख के पार


ऐपल के अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन iPhone 18 Pro Max को लेकर लीक्स का सिलसिला तेज हो गया है. कंपनी के नए आईफोन को सितंबर में पेश किए जाने की उम्मीद है. हालांकि ऐपल  ने अभी लॉन्च डेट, कीमत या स्पेसिफिकेशन की ऑफिशियल पुष्टि नहीं की है, लेकिन सामने आई रिपोर्ट्स में फोन के डिजाइन, कैमरा, प्रोसेसर और कीमत को लेकर कई बड़े दावे किए गए हैं.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐपल सितंबर की शुरुआत में अपना अगला iPhone लॉन्च इवेंट आयोजित कर सकता है. संभावित तारीख 8 या 9 सितंबर बताई जा रही है.

इस इवेंट में iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max के साथ कंपनी के पहले फोल्डेबल आईफोन को भी पेश किए जाने की चर्चा है.

अगर ऐपल अपने सामान्य लॉन्च पैटर्न को फॉलो करता है, तो प्री-ऑर्डर लॉन्च के कुछ दिनों बाद शुरू हो सकते हैं और फोन की बिक्री करीब 18 सितंबर से शुरू होने की उम्मीद है. हालांकि, ये सभी तारीखें अभी संभावित हैं.

₹2 लाख से ज्यादा हो सकती है कीमत

iPhone 18 Pro Max की कीमत इस बार मौजूदा मॉडल से ज्यादा हो सकती है. रिपोर्ट्स में ऐपल की ग्लोबल कीमत में $100 से $150 तक बढ़ोतरी का दावा किया गया है.

भारत में 256GB मॉडल की कीमत ₹1,59,900 से ₹1,69,900 के बीच हो सकती है. वहीं 512GB वेरिएंट की कीमत ₹1,79,900 से ₹1,89,900 और 1TB मॉडल की कीमत ₹1,99,900 से ₹2,09,900 तक रहने की उम्मीद है.

इसके अलावा 2TB स्टोरेज मॉडल भी लॉन्च होने की चर्चा है. इसकी कीमत ₹2,29,900 से ज्यादा हो सकती है. हालांकि, ऐपल  की आधिकारिक कीमत सामने आने तक इन आंकड़ों को सिर्फ संभावित कीमत माना जाना चाहिए.

6.9 इंच 120Hz डिस्प्ले और छोटा Dynamic Island

iPhone 18 प्रो मैक्स में 6.9 इंच का LTPO OLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है. स्क्रीन में 120Hz ProMotion सपोर्ट और पहले से बेहतर ब्राइटनेस दी जा सकती है.

कुछ रिपोर्ट्स में डायनेमिक आईलैंड को छोटा करने की भी बात कही गई है. अगर यह बदलाव होता है, तो स्क्रीन पर कंटेंट देखने के दौरान यूजर्स को थोड़ा ज्यादा डिस्प्ले एरिया मिल सकता है.

A20 Pro चिप और 12GB RAM

परफॉर्मेंस के लिए फोन में नई A20 Pro चिप मिलने की उम्मीद है, जिसे 2nm प्रोसेस पर तैयार किया जा सकता है. इसके साथ 12GB RAM दिए जाने की खबर है. इससे मल्टीटास्किंग और AI फीचर्स को बेहतर तरीके से चलाने में मदद मिल सकती है.

कैमरा और बैटरी में भी बड़े अपग्रेड

कैमरा सेटअप में ट्रिपल 48MP रियर कैमरा मिलने की उम्मीद है. मेन कैमरे में वेरिएबल अपर्चर तकनीक शामिल की जा सकती है, जिससे अलग-अलग रोशनी में फोटोग्राफी बेहतर हो सकती है. इमेज प्रोसेसिंग और जूम क्षमता में भी सुधार की उम्मीद है.

बैटरी को लेकर कुछ रिपोर्ट्स में 5,567mAh तक की क्षमता का दावा किया गया है, हालांकि दूसरी रिपोर्ट्स में इससे कम क्षमता बताई गई है. नई चिप की बेहतर पावर एफिशिएंसी के साथ बैटरी बैकअप में सुधार संभव है. फिलहाल iPhone 18 Pro Max से जुड़ी ये सभी जानकारी लीक्स पर बेस्ड है. ऐपल  की आधिकारिक घोषणा के बाद ही फोन की कीमत, फीचर्स और लॉन्च डेट की सही जानकारी सामने आएगी.



Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img