₹10,000 सस्ता मिल रहा है iPhone 17e, इतनी बड़ी डील देखकर खुश हो गए लोग, कैसे मिलेगा डिस्काउंट


अगर आप नया iPhone खरीदने का प्लान बना रहे हैं, लेकिन कीमत को लेकर बजट थोड़ा टाइट है, तो iPhone 17e पर मिल रहा यह ऑफर आपके काम का हो सकता है. ऐपल के इस फोन की कीमत में हाल ही में बढ़ोतरी की चर्चा के बीच Vijay Sales की वेबसाइट पर इसे डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है. बैंक ऑफर का फायदा उठाने पर इसकी कीमत और भी कम हो जाती है.

iPhone 17e को भारत में ₹64,999 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था. फिलहाल विजय सेल्स की वेबसाइट पर यह ₹61,999 में लिस्ट है. यानी सीधे तौर पर ₹3,000 की बचत हो रही है.

इसके अलावा, HSBC Taj Bank Credit Card से पेमेंट करने पर ₹10,000 का अडिशनल डिस्काउंट मिल सकता है. ऐसे में फोन की प्रभावी कीमत घटकर ₹54,999 रह जाती है. हालांकि बैंक ऑफर की शर्तें लागू हो सकती हैं, इसलिए पेमेंट से पहले ऑफर की पूरी जानकारी जरूर चेक करें.

अगर आप पूरा पेमेंट एक साथ नहीं करना चाहते हैं तो यहां 24 महीने की नो-कॉस्ट EMI ₹2,879 प्रति महीने से शुरू हो रही है. पुराने फोन को एक्सचेंज करके कीमत और कम करने का विकल्प भी मिल सकता है.

iPhone 17e में क्या मिलता है?

ऐपल iPhone 17e उन लोगों के लिए बनाया गया है जो ऐपल का नया फोन चाहते हैं, लेकिन Pro मॉडल पर ज्यादा पैसा खर्च नहीं करना चाहते. इसमें 6.1 इंच का सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 1,200 निट्स तक है. फोन में Ceramic Shield 2 प्रोटेक्शन भी मिलता है.

परफॉर्मेंस के लिए इसमें ऐपल A19 चिपसेट दिया गया है और फोन iOS 26 पर चलता है. साथ ही यूजर्स को Siri से जुड़े AI फीचर्स का भी इस्तेमाल करने का मौका मिलता है.

कैमरे की बात करें तो पीछे 48MP का मेन कैमरा और आगे 12MP का सेल्फी कैमरा मिलता है. फोन में 4,005mAh बैटरी है, जो USB Type-C के जरिए 20W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है. इसके अलावा IP68 रेटिंग फोन को धूल और पानी से सुरक्षा देती है.

खरीदना चाहिए या नहीं?

अगर आपकी प्राथमिकता कॉम्पैक्ट डिजाइन, तेज परफॉर्मेंस, ऐपल का सॉफ्टवेयर और लंबी अवधि के अपडेट हैं, तो करीब ₹55,000 की प्रभावी कीमत पर iPhone 17e एक अच्छा विकल्प हो सकता है.

हालांकि इसमें हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले नहीं है और अल्ट्रावाइड या टेलीफोटो जैसे अडिशनल कैमरे भी नहीं मिलते. इसके अलावा नॉच डिजाइन 2026 के हिसाब से थोड़ा पुराना लग सकता है. इसलिए कैमरा फीचर्स और प्रीमियम डिस्प्ले आपकी प्राथमिकता हैं, तो दूसरे विकल्प देखना बेहतर रहेगा.



Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img