खाना खाते ही फूलता है पेट, तो यहां जानिए गैस-ब्लोटिंग की असली वजह और इलाज


Last Updated:

खाना खाते ही पेट फूलना और गैस बनना आम समस्या बनती जा रही है जो कमजोर पाचन का संकेत हो सकता है. आयुर्वेदिक डॉक्टर के अनुसार जीरा, काला नमक और नींबू का घरेलू नुस्खा, गुनगुना पानी, टहलना और वज्रासन अपनाकर इस परेशानी से राहत पाई जा सकती है.

फरीदाबाद: अक्सर आपने देखा होगा कि कुछ लोगों का पेट खाना खाते ही फूल जाता है. चाहे वो हल्का खाना खाएं या थोड़ा भारी उन्हें गैस और ब्लोटिंग की समस्या हो ही जाती है. कई बार लोग इसे सामान्य मानकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन बार-बार ऐसा होना इस बात का संकेत हो सकता है कि पाचन तंत्र ठीक से काम नहीं कर रहा. आखिर ऐसा क्यों होता है और इससे कैसे बचा जा सकता है यही सवाल हर किसी के मन में आता है.

क्या है पेट फूलने की वजह

Local18 से बातचीत में फरीदाबाद के सर्वोदय हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉक्टर चेतन शर्मा ने बताया खाना खाने के बाद पेट फूलने की सबसे बड़ी वजह गैस बनना है. यह समस्या उन लोगों में ज्यादा होती है जिनका मेटाबॉलिज्म स्लो होता है यानी जिनकी पाचन शक्ति कमजोर होती है. ऐसे लोग कुछ भी खा लें उनका पेट भारी और फूला हुआ महसूस होने लगता है.

पेट फूलने की समस्या से राहत कैसे पाएं

डॉक्टर चेतन शर्मा ने बताया इस समस्या से राहत पाने के लिए एक आसान घरेलू उपाय भी हैं खाना खाने के करीब 10 मिनट बाद आधा चम्मच भुना हुआ जीरा लें उसमें दो चुटकी काला नमक और चार बूंद नींबू का रस मिलाएं. इस मिश्रण को मुंह में रखकर धीरे-धीरे उसका रस बनने दें. इसे चबाना नहीं है बल्कि धीरे-धीरे रस को निगलना है. इससे पेट में बनी गैस कम होने लगती है और आराम मिलता है.

शामिल करें ये दो आदतें

डॉक्टर चेतन शर्मा ने बताया इसके अलावा दो और जरूरी बातें बताईं जो रोजमर्रा की आदत में शामिल करनी चाहिए. खाना खाने से 15 से 20 मिनट पहले आधा गिलास गुनगुना पानी पीना चाहिए. इससे पाचन तंत्र एक्टिव हो जाता है और खाना आसानी से पचने लगता है. दूसरी बात, खाना खाने के बाद कम से कम 100 कदम जरूर चलना चाहिए. इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और डाइजेशन में मदद मिलती है.

डॉक्टर का कहना है कि अगर संभव हो तो रात में खाने के बाद 5 से 10 मिनट तक वज्रासन में बैठना चाहिए. यह योगासन पाचन के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है और गैस की समस्या को कम करता है.

अगर आप आयुर्वेद और योग की इन आसान आदतों को अपनाते हैं, तो पेट फूलने और गैस की समस्या से काफी हद तक बचा जा सकता है. छोटी-छोटी सावधानियां ही आपको बड़ी परेशानी से दूर रख सकती हैं.

About the Author

Vivek Kumar

विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…और पढ़ें



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img