गर्मी से बचना है तो पहुंचिए खम्हरा नदी, प्रकृति के बीच मिलेगा सुकून


Last Updated:

गर्मियों की चिलचिलाती धूप से राहत पाने के लिए लोग अक्सर वाटर पार्क और हिल स्टेशन का रुख करते हैं, लेकिन झारखंड के बोकारो जिले में स्थित खम्हरा नदी इन दिनों प्राकृतिक ‘देसी वाटर पार्क’ के रूप में लोगों को आकर्षित कर रही है. पहाड़ों, घने जंगलों और ठंडे बहते पानी के बीच बसी यह खूबसूरत जगह बिना किसी टिकट के नेचुरल स्विमिंग पूल का अनुभव कराती है. यही वजह है कि रोजाना बड़ी संख्या में पर्यटक यहां पहुंचकर गर्मी से राहत के साथ प्रकृति की गोद में सुकून भरे पल बिता रहे हैं.

गर्मियों की तपती धूप और बढ़ते तापमान के बीच अगर आप प्रकृति की गोद में ठंडे पानी का आनंद लेना चाहते हैं, तो बोकारो जिले के गोमिया प्रखंड स्थित खम्हरा नदी आपके लिए बेहतरीन समर डेस्टिनेशन साबित हो सकती है. यहां आसपास पहाड़, जंगल और शीतल जलधारा के बीच बसी यह खूबसूरत जगह इन दिनों पर्यटकों की पहली पसंद बनी हुई है. स्थानीय लोग इसे ‘देसी वाटर पार्क’ भी कहते हैं.

ट्रैवल

खम्हरा नदी की खास बात यह है कि यहां बिना किसी टिकट के लोग प्राकृतिक स्विमिंग पूल जैसा अनुभव लेते हैं. यहां तेज धूप और उमस भरी गर्मी से राहत पाने के लिए रोजाना हजारों की संख्या में लोग यहां पहुंच रहे हैं और बच्चों से लेकर युवा और बुजुर्ग तक यहां घंटों पानी में मस्ती करते नजर आते हैं.

ट्रैवल

यह जगह सिर्फ नहाने और घूमने के लिए ही नहीं, बल्कि फोटो और सेल्फी लवर्स के लिए भी खास आकर्षण का केंद्र बन चुकी है. सोशल मीडिया पर रील बनाने वालों का यहां दिनभर जमावड़ा लगा रहता है. वहीं गर्मियों के दिनों में यहां का नजारा किसी मेले से कम नहीं दिखता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

ट्रैवल

खम्हरा नदी घूमने आए पर्यटक दिलखुश ने बताया कि यह बोकारो का बेहद शानदार पर्यटन स्थल है. उन्होंने कहा कि लोग आमतौर पर 500 से 1000 रुपये खर्च कर वाटर पार्क जाते हैं, लेकिन यहां जो प्राकृतिक रोमांच और सुकून मिलता है. वह कहीं और देखने को नहीं मिलता.

ट्रैवल

वहीं दूसरे पर्यटक शिवम सोनी ने बताया कि वह करीब 10 किलोमीटर की यात्रा कर खास तौर पर इस देसी वाटर पार्क का आनंद लेने पहुंचे हैं. उनके अनुसार यहां का प्राकृतिक स्विमिंग पूल लोगों को खूब आकर्षित करता है और परिवार व दोस्तों के साथ क्वालिटी टाइम बिताने के लिए यह शानदार जगह है.

ट्रैवल

वहीं, अगर आप खम्हरा नदी पहुंचना चाहते हैं, तो सबसे पहले गोमिया स्थित इंडियन एक्सप्लोसिव लिमिटेड के रास्ते खम्हरा बस्ती मिशन हॉस्पिटल के सामने पहुंच सकते हैं. फिर वहां से आसानी से इस खूबसूरत स्थल तक पहुंचा जा सकता है.

ट्रैवल

पर्यटकों की सुविधा के लिए आसपास छोटे-छोटे बाजार और दुकानें भी मौजूद हैं, जहां खाने-पीने की सामग्री आसानी से मिल जाती है. इसके अलावा आइसक्रीम, गुपचुप और अन्य फास्ट फूड के छोटे स्टॉल भी यहां लोगों को आकर्षित करते हैं. पर्यटन स्थल तक पहुंचाने के लिए गूगल मैप लोकेशन https://maps.app.goo.gl/5t3xYFA1Qn4m7ukS7

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img