राह चलते लग जाए लू तो ऐसे करें पहचान, मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर ने बताया लक्षण और बचाव


Last Updated:

डाॅ रौशन कुमार के अनुसार यदि कोई व्यक्ति राह चलते चक्कर खाकर गिर जाता है तो उसे तुरंत ठंडी जगह पर लेकर जाएं. उसके शरीर को ठंडा करने के लिए गीले कपड़े का उपयोग करें और उसके थोड़ी देर बाद उसे ठंडा पानी या ओआरएस पिलाएं. यदि व्यक्ति पानी की उल्टियां कर रहा है या बेहोश है तो….

ख़बरें फटाफट

कुंदन कुमार: दक्षिण बिहार का जिला इन दिनों भीषण गर्मी के कारण तप रहा है. यहां लगातार दिन का तापमान बढ़ रहा है और तपिश से लोगों की परेशानी भी बढ़ रही है. भीषण गर्मी के कारण लू लगने की संभावना भी बढ़ गई है. कई लोगों को राह चलते लू लग रही है जिस कारण उनके तबीयत खराब हो रही है. आज हम आपको चिकित्सक की सलाह बताने जा रहे हैं कि अगर राह चलते आपको लू लग जाए तो उस दौरान क्या करना चाहिए.

गया के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल के चिकित्सक डॉ रौशन कुमार के अनुसार आमतौर पर लू तब लगती है जब शरीर का तापमान बहुत अधिक बढ़ जाता है और शरीर उसे नियंत्रित नहीं कर पाता. बच्चे बुजुर्ग और बाहर काम करने वाले लोगों में इसका खतरा ज्यादा होता है. लू लगने के बाद शरीर का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक हो जाता है. यह तब होता है जब शरीर लंबे समय तक तेज गर्मी या धूप के संपर्क में रहता है और शरीर की ठंडा करने की प्रक्रिया काम करना बंद कर देती है.

इनकी मानें तो अगर समय पर इलाज न मिले तो यह शरीर के कई अंग को प्रभावित कर सकता है. लू लगने के लक्षण व्यक्ति की उम्र, स्वास्थ्य और गर्मी के स्तर के अनुसार अलग-अलग हो सकती है जिसमें बेहोशी या चक्कर खाकर गिरना, तेज दिल की धड़कन, उल्टी, सांस लेने में परेशानी हो सकती है. अगर राह चलते किसी को लोग लू लग जाए तो तुरंत सही कदम उठाना बहुत जरूरी है.

डाॅ रौशन कुमार के अनुसार यदि कोई व्यक्ति राह चलते चक्कर खाकर गिर जाता है तो उसे तुरंत ठंडी जगह पर लेकर जाएं. उसके शरीर को ठंडा करने के लिए गीले कपड़े का उपयोग करें और उसके थोड़ी देर बाद उसे ठंडा पानी या ओआरएस पिलाएं. यदि व्यक्ति पानी की उल्टियां कर रहा है या बेहोश है तो उसे कुछ भी खाने और पीने को न दें. लू लगे व्यक्ति की हालत में 1 घंटे तक सुधार न हो तो उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाएं.

डॉक्टर रौशन ने लोगों को सलाह देते हुए कहा कि इस भीषण गर्मी में संभव हो तो कड़ी धूप में बाहर न निकलें. जितनी बार हो सके पानी पिएं. प्यास न भी लगे तो भी पानी पीएं और सफर में अपने साथ पानी का बोतल अपने साथ जरूर रखें. जब भी बाहर धूप में जाएं हल्के रंग के ढीले-ढाले सूती कपड़े पहनें और धूप के चश्मे का इस्तेमाल करें. गमछा या टोपी से अपने सिर को ढ़कें और खाली पांव धूप में न चलें. हल्का भोजन करें और अधिक पानी की मात्रा वाले फल जैसे तरबूज, खीरा, नींबू, संतरा आदि का सेवन करें तथा ज्यादा प्रोटीन वाले भोजन का सेवन न करें.

About the Author

Rajneesh Singh

जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img