Last Updated:
नौतपा 25 मई यानी की कल से शुरू होने जा रहा है. इस दौरान गर्मी अपने चरम होती है. ऐसे में यदि आप इसे दौरान कहीं लंबी यात्रा कर रहे हैं, तो जरूरी सावधानी का विशेष ध्यान रखें. यहां आप हीटवेव ट्रेवल सेफ्टी टिप्स जान सकते हैं.
देश के कई राज्यों में इस समय तेज गर्मी पड़ रही है. कई जगहों पर तापमान बहुत ज्यादा बढ़ गया है, जिसके कारण लोगों को परेशानी हो रही है. मौसम विभाग ने कुछ राज्यों में ऑरेंज और रेड अलर्ट भी जारी किया है. इसके अलावा 25 मई से 2 जून तक नौतपा रहने वाला है. इस दौरान गर्मी अपने चरम पर होती है. ऐसे मौसम में यात्रा करने वाले लोगों को खास सावधानी बरतने की जरूरत है ताकि वे बीमार न पड़ें और सफर आरामदायक बना रहे.
भारत सरकार के नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) ने गर्मियों में सुरक्षित यात्रा के लिए कुछ जरूरी सुझाव दिए हैं. उनका कहना है कि अगर लोग पहले से तैयारी कर लें और छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखें, तो तेज गर्मी में भी सफर आसान और सुरक्षित हो सकता है.
नौतपा में सफर करते समय रखें इन बातों का ध्यान
यात्रा पर निकलने से पहले शरीर को पूरा आराम देना जरूरी है. अच्छी नींद लेने से शरीर में ऊर्जा बनी रहती है और थकान कम महसूस होती है. सफर के दौरान हल्के, ढीले और सूती कपड़े पहनने चाहिए. ऐसे कपड़े शरीर को ठंडा रखने में मदद करते हैं और पसीना जल्दी सूख जाता है. धूप से बचने के लिए छाता, टोपी, सनग्लासेज और सनस्क्रीन जरूर साथ रखें.
गर्मी में खाली पेट यात्रा नहीं करनी चाहिए. घर से निकलने से पहले हल्का और पौष्टिक नाश्ता कर लेना बेहतर होता है. सफर के दौरान शरीर में पानी की कमी न हो, इसके लिए हमेशा पानी की बोतल साथ रखें और थोड़ी-थोड़ी देर में पानी पीते रहें. ओआरएस, नींबू पानी, नारियल पानी या ग्लूकोज जैसे पेय पदार्थ भी फायदेमंद होते हैं. ये शरीर में पानी और जरूरी मिनरल्स की कमी नहीं होने देते.
खाने में हल्का, ताजा और आसानी से पचने वाला भोजन चुनना चाहिए. ज्यादा तला-भुना या बाहर का खाना खाने से पेट खराब हो सकता है. बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखना जरूरी है क्योंकि गर्मी का असर उन पर जल्दी पड़ता है. उन्हें समय-समय पर पानी पिलाते रहें.
विशेषज्ञों का कहना है कि दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच यात्रा करने से बचना चाहिए, क्योंकि इस समय धूप सबसे तेज होती है. अगर वाहन में एसी चला रहे हैं तो उसका तापमान बहुत कम न रखें. सफर के दौरान थकान महसूस हो तो तुरंत आराम करें और छायादार जगह पर रुकें. सही सावधानी और पर्याप्त पानी पीने से हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन जैसी समस्याओं से बचा जा सकता है.
About the Author

शारदा सिंह मध्यप्रदेश की रहने वाली हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना सफर शुरू किया. उनके पास डिजिटल मीडिया और लाइफस्टाइल पत्रक…और पढ़ें
Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.





