‘अटैक किया तो धरती से मिटा देंगे’: ईरान को ट्रंप की नई धमकी, बोले- सात नाव हमने उड़ा दी


Agency:एजेंसियां

Last Updated:

मध्य पूर्व में हालात तेजी से बिगड़ते नजर आ रहे हैं . डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर अमेरिकी जहाजों पर हमला हुआ तो उसे धरती से मिटा दिया जाएगा. इस बीच यूएई के फुजैरा में हमले, भारतीय नागरिकों के घायल होने और तेल कीमतों में उछाल ने हालात को और गंभीर बना दिया है. दुनिया अब संभावित बड़े टकराव की आशंका से चिंतित है.

Zoom

डोनाल्ड ट्रंप

मध्य पूर्व में तनाव एक बार फिर खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है. डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को खुली चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर उसने अमेरिकी जहाजों पर हमला किया तो उसे “धरती से मिटा दिया जाएगा.” यह बयान ऐसे वक्त आया है जब होर्मुज जलडमरूमध्य के आसपास हालात तेजी से बिगड़ते नजर आ रहे हैं और मिसाइल व ड्रोन हमलों की खबरें सामने आ रही हैं. अमेरिका इस क्षेत्र में अपने सैन्य जहाजों के जरिए तेल टैंकरों को सुरक्षित रास्ता देने की कोशिश कर रहा है, जबकि ईरान लगातार आक्रामक रुख में दिखाई दे रहा है. हालात इतने गंभीर हो चुके हैं कि खाड़ी देशों से लेकर वैश्विक तेल बाजार तक इसका असर साफ दिखने लगा है. यूएई के फुजैरा में हमले, भारतीय नागरिकों के घायल होने और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल ने इस संकट को और गहरा कर दिया है. अब दुनिया की नजर इस बात पर है कि क्या यह तनाव बड़े सैन्य टकराव में बदल सकता है या कूटनीति के जरिए हालात संभाले जाएंगे.

ट्रंप ने फॉक्स न्यूज से बातचीत में कहा कि अगर ईरान ने अमेरिकी जहाजों या ऑपरेशन को निशाना बनाया, तो जवाब बेहद कड़ा होगा. उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि ईरान को “face of the earth से उड़ा दिया जाएगा.” अमेरिका फिलहाल होर्मुज़ में अपने जहाजों के जरिए फंसे टैंकरों को निकालने के मिशन में जुटा है, जिसे लेकर तनाव और बढ़ गया है. यह जलमार्ग दुनिया के तेल व्यापार की लाइफलाइन माना जाता है, जहां से हर दिन लाखों बैरल कच्चा तेल गुजरता है.

हमें ईरान की सात नाव नष्‍ट कर दी

इसके बाद डोनाल्ड ट्रंप ने दावा क‍िया क‍ि अमेर‍िकी सेना ने होर्मुज को खोलने के प्रयास के दौरान ईरान की सात छोटी नावों को नष्‍ट कर द‍िया है. ट्रंप ने यह भी कहा कि ईरान ने ऐसे देशों पर भी हमला किया है जिनका इससे सीधा संबंध नहीं है, जिसमें एक दक्षिण कोरियाई जहाज भी शामिल है. उन्होंने एक बार फिर अन्य देशों से अपील की कि वे आगे आएं और क्षेत्र में व्यापारिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अमेरिका के प्रयासों में सहयोग करें. ट्रंप ने कहा, शायद अब समय आ गया है कि दक्षिण कोरिया इस मिशन में शामिल हो. उन्होंने यह भी बताया कि रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ और जॉइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के चेयरमैन जनरल डैन केन कल सुबह प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आगे की जानकारी देंगे. इसके अलावा, ट्रंप करीब डेढ़ घंटे बाद व्हाइट हाउस में एक अलग कार्यक्रम में भी नजर आने वाले हैं.

यूएई बोला-हमें जवाब देने का हक

इसी बीच यूएई ने भी कड़ा रुख अपनाया है. यूएई ने ताजा हमलों के लिए ईरान को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि यह “खतरनाक उकसावा” और अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन है. यूएई ने साफ कर दिया है कि वह जवाब देने का “पूरा और वैध अधिकार” रखता है. हालांकि ईरानी सरकारी टीवी के हवाले से एक वरिष्ठ सैन्य अधिकारी ने दावा किया है कि ईरान का यूएई को निशाना बनाने का कोई इरादा नहीं था.

तीन भारतीय नागर‍िक जख्‍मी

तनाव के बीच फुजैरा में हुए हमले ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. इस हमले में तीन भारतीय नागरिक घायल हुए हैं, जिनके इलाज के लिए भारतीय अधिकारी स्थानीय प्रशासन के संपर्क में हैं. फुजैरा एक अहम तेल बंदरगाह है, जो होर्मुज़ के बाहर स्थित है और अबू धाबी के तेल को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाता है. यहां हमला होने से अंतरराष्ट्रीय बाजार में चिंता बढ़ गई है.

तेल की कीमतें आसमान पर

इसका सीधा असर तेल की कीमतों पर भी दिखा है. ब्रेंट क्रूड की कीमत 115 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई, जो दिन का उच्चतम स्तर रहा. ड्रोन हमलों की खबर के बाद कीमतों में 5% से ज्यादा उछाल आया. हालांकि बाद में अमेरिका ने अपने जहाजों पर हमले से इनकार किया, जिसके बाद कीमतों में थोड़ी नरमी आई. फिर भी बाजार में अनिश्चितता बनी हुई है और सप्लाई को लेकर चिंता गहराती जा रही है.

About the Author

authorimg

Gyanendra Mishra

Mr. Gyanendra Kumar Mishra is associated with hindi.news18.com. working on home page. He has 20 yrs of rich experience in journalism. He Started his career with Amar Ujala then worked for ‘Hindustan Times Group…और पढ़ें



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img