‘अगर मैं गया तो मारा जाऊंगा’, क्या ईरान के डर से बेटे की शादी में नहीं जा रहे ट्रंप, किस बात का खौफ?


Last Updated:

Trump Son Wedding: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह अपने बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर की शादी में जाने की कोशिश करेंगे, लेकिन ईरान युद्ध और दूसरे बड़े मुद्दों के चलते समय निकालना मुश्किल है. ट्रंप ने मजाकिया अंदाज में कहा कि अगर शादी में गए तो आलोचना होगी और नहीं गए तब भी मीडिया नहीं छोड़ेगा.

Zoom

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह बेटे की शादी में जाना चाहते हैं, लेकिन ईरान युद्ध में फंसे हैं.

Donald Trump Son Wedding: ईरान जंग के बीच डोनाल्ड ट्रंप अब एक अलग मुश्किल में फंस गए हैं. मामला व्हाइट हाउस का नहीं, बल्कि बेटे की शादी का है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद माना कि वह अपने बड़े बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर की शादी में जाना चाहते हैं, लेकिन वक्त ऐसा है कि फैसला आसान नहीं. ट्रंप ने मजाकिया अंदाज में कहा, ‘जाऊंगा तो भी मारा जउंगा, नहीं जाऊं तो भी मारा जाउंगा.’ सवाल उठता है कि क्या ईरान के डर से ट्रंप अपने ही देश में घूमने से डर रहे हैं? डोनाल्ड ट्रंप जूनियर (Don Jr) इस वीकेंड बहामास में बेटिना एंडरसन से शादी करने जा रहे हैं. अमेरिकी मीडिया के मुताबिक, यह एक छोटा और निजी समारोह होगा.

व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि उनका बेटा चाहता है कि वह शादी में आएं, लेकिन अभी हालात आसान नहीं हैं. ट्रंप ने कहा, ‘वह चाहते हैं कि मैं जाऊं. छोटा सा निजी कार्यक्रम है और मैं कोशिश करूंगा कि पहुंच सकूं.’ लेकिन फिर ट्रंप ने हंसते हुए कहा, ‘मैंने उससे कहा- मेरे लिए यह अच्छी टाइमिंग नहीं है. मैं इस समय एक चीज में फंसा हूं, जिसका नाम ईरान है और दूसरी भी कई चीजें हैं.’ ट्रंप ने मीडिया और राजनीति पर भी तंज कसते हुए कहा कि इस मामले में उनके लिए कोई जीत नहीं है.

‘बेटे की शादी में गया तो मारा जाउंगा’

अमेरिका इस समय ईरान के साथ शांति समझौता करने में लगा है और ट्रंप लगातार मीटिंग पर मीटिंग करते रहते हैं. उन्होंने कहा, ‘यह ऐसा मामला है जिसमें मैं जीत नहीं सकता. अगर मैं शादी में मरूंगा. अगर नहीं गया तो भी मरूंगा.’ ट्रंप के इस बयान को सुनकर लगता है कि वह जान के खतरे के चलते अपने बेटे की शादी में नहीं जा रहे हैं. दरअसल ट्रंप यहां कहना चाहते हैं कि अगर वह शादी में गए तो उन्हें मीडिया की आलोचना सहनी पड़ेगी. अगर शादी में नहीं गए तो बेटे और बहू की नाराजगी झेलनी पड़ेगी. ट्रंप ने आगे बेटे की शादी के लिए कहा, ‘उम्मीद है उनकी शादी शानदार रहेगी.’

About the Author

authorimg

Yogendra Mishra

योगेंद्र मिश्र ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में ग्रेजुएशन किया है. 2017 से वह मीडिया में जुड़े हुए हैं. न्यूज नेशन, टीवी 9 भारतवर्ष और नवभारत टाइम्स में अपनी सेवाएं देने के बाद अब News18 हिंदी के इंटरने…और पढ़ें



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img