कितना जानदार और शानदार है अमेरिकी एयरफोर्स का नया वीसी-25बी ब्रिज एयरक्राफ्ट, देखें तस्वीरे


Last Updated:

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कतर के गिफ्ट दिए बोइंग 747-8 विमान को पेश किया. इसकी कीमत 400 मिलियन अमेरिकी डॉलर बताई जा रही है. उन्होंने कहा कि ये एक अस्थायी एयर फोर्स वन के रूप में काम करेगा.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कतर की ओर से उपहार में मिले 400 मिलियन डॉलर के बोइंग 747-8 विमान का अनावरण किया. यह विमान कुछ समय के लिए ‘एयर फोर्स वन’ के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा.

यह बोइंग 747-8 तब तक राष्ट्रपति के विमान के रूप में काम करेगा, जब तक कि बोइंग द्वारा बनाए जा रहे नए एयर फोर्स वन विमान तैयार नहीं हो जाते. इन नए विमानों की डिलीवरी में कई साल की देरी हो चुकी है और इनके 2027 तथा 2028 तक आने की उम्मीद है.
AP Photo/Manuel Balce Ceneta)

यह विमान बोइंग 747-8 है, जिसे पिछले साल कतर के अमीर ने अमेरिका को गिफ्ट में दिया था. इसे अब डोनाल्ड ट्रंप इस्तेमाल करेंगे, क्योंकि मौजूदा VC-25A विमान काफी पुराने हो चुके हैं. नए VC-25B विमान के 2028 तक सर्विस में आने की संभावना है. (AP Photo/Manuel Balce Ceneta)

Add News18 as
Preferred Source on Google

नए विमान में आधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं. इसमें शानदार इंटीरियर, चमड़े की सीटें और उन्नत तकनीक लगी हुई है. वायु सेना का कहना है कि विमान में राष्ट्रपति की सिक्योरिटी और कम्यूनीकेशन से जुड़ी सभी जरूरी व्यवस्थाएं की गई हैं. (AP Photo/Manuel Balce Ceneta)

हालांकि, इस विमान को राष्ट्रपति के इस्तेमाल के लिए तैयार करने की लागत को लेकर अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं. वायु सेना का अनुमान है कि इस पर 400 मिलियन डॉलर से कम खर्च आया है, जबकि कुछ रिपोर्टों में इसकी लागत 1 बिलियन डॉलर तक बताई गई है. (AP Photo/Manuel Balce Ceneta)

विमान मुफ्त में मिलने के बावजूद इसे राष्ट्रपति के उपयोग के लिए तैयार करने में भारी खर्च हुआ है. इसमें सिक्योरिटी, कम्यूनिकेश और अन्य खास सुविधाएं जोड़ने के लिए बड़े पैमाने पर बदलाव किए गए हैं. इसी वजह से इस गिफ्ट को लेकर सुरक्षा और हितों के टकराव जैसे सवाल भी उठे हैं. (AP Photo/Manuel Balce Ceneta)

मैरीलैंड के ज्वाइंट बेस एंड्रयूज में किये गए कार्यक्रम के दौरान ट्रंप ने विमान की जांच की. उन्होंने कतर के अमीर का धन्यवाद किया. उन्होंने कहा कि यह दुनिया के सबसे शानदार विमानों में से एक है. ट्रंप का कहना है कि मौजूदा राष्ट्रपति विमान काफी पुराने हो चुके हैं. इनमें से कुछ विमान 1990 से सेवा में हैं. (AP Photo/Manuel Balce Ceneta)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img