2026 के हॉट टॉपिक्स: 10 तरीकों से फटाफट वजन घटा रहे हैं लोग, सुपर प्रभावशाली हो रहा है नुस्खा


Last Updated:

2026 Hot Topics: इस बार यानी 2026 में वेट लॉस के लिए कुछ फॉर्मूला बेहद हॉट टॉपिक्स बन गए हैं. दुनिया भर के लिए इन 10 सिंपल तरीकों से वजन घटा रहे हैं. इसमें बहुत ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं होती न ही जिम जाने की होती है. आप भी चाहे तो घर और घर के आसपास ही अपना वजन आसानी से घटा सकते है. वजन घटाने में मायो क्लिनिक और कई हेल्थ संस्थानों ने इन फॉर्मूले को प्रोत्साहित किया है. यह टिप्स बेहद टिकाऊ यानी बिना हानि हमेशा के लिए फिट फॉर्मूला है. आइए इसके बारे में जानते हैं.

Zoom

वजन कम करने का शानदार फॉर्मूला.

Weight loss Tips : पिछले कुछ सालों से मोटापे ने पूरी दुनिया की कमर तोड़ दी है. दुनिया भर में 30 प्रतिशत से ज्यादा वस्यक मोटापे के शिकार है. ऐसे में वजन कम करने के लिए कई तरह के फॉर्मूले पिछले कुछ सालों से बताए जाते रहे हैं. इनमें इंटरमिटेंड फास्टिंग, रात को खाना छोड़ना, 10 हजार कदम चलना जैसे कई तरह के टिप्स बताए जा रहे हैं. लेकिन 2026 में इन सारी चर्चाओं पर विराम लग गया. अब मायो क्लिनिक की तरफ से बताया जा रहा है कि वजन कम करने के लिए इतना कुछ करने की जरूरत नहीं है. सिंपल तरीकों से भी वजन कम किया जा सकता है. हमारी सहयोगी वेबसाइट मनीकंट्रोल ने इस बात की सत्यता जांच करने के लिए स्पर्श अस्पताल, बेंगलुरु में जेरिएट्रिक मेडिसीन की कंसल्टेंट डॉ. निष्मिता रे से बात की. उन्होंने वजन कम करने के लिए ये सिंपल 10 तरीके बताएं.

वजन कम करने के सिंपल 10 तरीके

  1. वास्तविक लक्ष्य तय करें- डॉ. निष्मिता रे कहती हैं कि वजन कम करना न तो कोई मैजिक है और न ही यह बहुत कठिन काम है. बस इसके लिए आपको अपना लक्ष्य तय करना होगा. जब भी वजन कम करने का लक्ष्य बनाएं तो छोटे लक्ष्य बनाएं. ये नहीं कि 1 महीने के अंदर में 10 किलो वजन कम करना है. ऐसा नहीं हो सकता है. 6 महीने से साल भर का लक्ष्य बनाएं. शुरुआत में कुल वजन का 3 से 5 प्रतिशत वेट घटाने की कोशिश करें. और इसकी शुरुआत किसी भी तरह के चीनी से बनी चीजों से परहेज कर करें.
  2. प्रोटीन को बढ़ाएं-अपनी डाइट में प्रोटीन को बढ़ाएं. आपको हर रोज 60 से 70 ग्राम प्रोटीन की जरूरत होती है. एक अंडे में 5 ग्राम प्रोटीन मिलेगा वहीं एक गिलास दूध में 2 ग्राम प्रोटीन मिलेगा. इस तरह रोज के खाने में कार्बोहाइड्रैट को कम कर प्रोटीन का सेवन बढ़ाएं. प्रोटीन वजन घटाने के दौरान मांसपेशियों को कमजोर होने से बचाता है. रोजाना की डाइट में अंडे, दाल, पनीर, दही, मछली और चिकन जैसे प्रोटीन से भरपूर खाद्य पदार्थ शामिल करें.
  3. नाश्ता नहीं छोड़ें-कुछ लोग सुबह का नाश्ता छोड़ देते हैं. ऐसा न करें. अगर सुबह में सही से नाश्ता कर लेंगे तो दिन भर भूख की तलब कम होगी. सुबह के नाश्ते में प्रोटीन, फाइबर और हेल्दी फैट को शामिल करें. रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट वाली चीजें न खाएं.
  4. लिक्विड कैलोरी कम करें- आजकल अधिकांश लोग चीनी वाली चाय, कॉफी, कोल्ड ड्रिंक्स और शराब जैसी चीजों का सेवन बहुत करते हैं. इन तरल पेय में पुष्ट मात्रा में कैलोरी होती है. इन्हें कम करके पानी, नींबू पानी या बिना चीनी वाले हेल्दी ड्रिंक्स को अपनाना ज्यादा फायदेमंद हो सकता है.
  5. खाने की मात्रा पर ध्यान दें-इस बात को गांठ बांध लें कि खाने में पहले जितनी मात्रा होती थी उसमें 20 प्रतिशत की कटौती कर दें. इसका मतलब यह हुआ कि अगर आप पहले 4 रोटियां खाते थे तो अब 3 रोटियां ही खाएं. इससे ज्यादा नहीं. इसी तरह हर चीज में इतनी ही मात्रा में कटौती करें.
  6. अच्छी नींद और तनाव नियंत्रण –कुछ भी कर लें यदि आपकी नींद में कमी हो रही है तो आपका वजन कम नहीं होगा. नींद के साथ-साथ आपको तनाव में भी कमी करनी होगी. तनाव शरीर में भूख बढ़ाने वाले हार्मोन को प्रभावित करते हैं, जिससे क्रेविंग और इमोशनल ईटिंग बढ़ सकती है. नियमित नींद, स्क्रीन से दूरी और रोजाना तनाव कम करने वाली आदतें अपनाना जरूरी है.
  7. सही डाइट चुनें-ऐसी डाइट जिसे लंबे समय तक फॉलो करना मुश्किल हो, वह टिकाऊ नहीं होती, उसका चयन न करें. डाइट के लिए आसपास मिलने वाली शुद्ध चीजों को ही शामिल करें. साबुत अनाज, हरी पत्तीदार सब्जियां, फल, सीड्स, ड्राई फ्रूट्स ही सबसे उत्तम भोजन है. कुदरत ने हर सीजन में शरीर के हिसाब से अलग-अलग चीजें बनाई है. गर्मी आते ही खीरा, तरबूज, खरबूज, ककड़ी आदि की भरमार हो जाती है. इसलिए हमेशा जमीन से निकले अनाज से कुदरती तरीके से बनाए भोजन को अपनी डाइट में शामिल करें. जो भोजन प्रोसेस्ड हो यानी आटा कुदरती हुआ इसी गेंहू में कुछ चीजें मिलाकर सूजी बनाई जाती है या प्रोसेस्ड या रिफाइंड हुआ और जब इसमें कई तरह के केमिकल मिलाकर मैदा बना दिया जाता है तो यह अल्ट्रा प्रोसेस्ड बन जाता है. इन चीजों से दूर रहें. हमेशा सात्विक भोजन करें. निश्चित रूप से वजन कम होगा.
  8. भोजन करने का तरीका-भोजन की मात्रा तो कम करें ही साथ ही भोजन करने का तरीका भी सही करें. हमेशा छोटी प्लेट में खाना परोसे.धीरे-धीरे खाएं. चबाकर खाएं. किसी भी चीज को तुरंत निकल न जाएं इससे आंतों को ज्यादा एंजाइम निकालना पड़ता है. जैसे ही पेट भरे खाना छोड़ दें.
  9. एक्सरसाइज-अब हर दिन चाहे कुछ भी हो जाए थोड़ा बहुत एक्सरसाइज जरूर करें. इसके लिए कोई जरूरत नहीं है कि आप जिम जाएं. एक्सरसाइज इस तरह से करें कि आपको पसीना आ जाए. शरीर को थकाएं. इसके लिए थोड़ा रनिंग करें और खूब चलें. तेज वॉक करेंगे तो इससे भी पसीना निकलेगा. कोशिश करें कि रोज आधा घंटा शरीर को थकाएं. स्ट्रैंथ ट्रेनिंग भी जरूरी है. स्ट्रैंथ ट्रेनिंग का मतलब होता है शरीर को विपरीत दिशा में बल लगाकर एक्सरसाइज करना. जैसे आप पेड़ की टहनियों पर लटक गए और अपनी छाती को टहनियों से उपर कर दिए. इसी तरह की जिससे भी शरीर को विपरीत दिशा में बल लगाएं.
  10. खाने में फाइबर और फैट की कटौती-सबसे पहले भोजन में फाइबर की मात्रा को बढ़ा दें. फाइबर मतलब रेशेदार खाने की चीजें जैसे हरी सब्जियां, पत्तीदार सब्जियां, फल, संतरे, अन्नानास आदि का सेवन बढ़ा दें. इसके साथ फैट वाली चीजें जैसे तेल, रिफाइंड, बटर, चीज आदि का सेवन एकदम कम कर दें.

About the Author

authorimg

Lakshmi Narayan

18 साल से ज्यादा के लंबे करियर में लक्ष्मी नारायण ने डीडी न्यूज, आउटलुक, नई दुनिया, दैनिक जागरण, हिन्दुस्तान जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। समसामयिक विषयों के विभिन्न मुद्दों, राजनीति, समाज, …और पढ़ें



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img