Last Updated:
लेख में बताया गया कि हाई ब्लड प्रेशर साइलेंट किलर है, डायबिटीज, मोटापा, फैमिली हिस्ट्री, ज्यादा तनाव और स्मोकिंग वाले लोगों को हर महीने बीपी चेक कराना चाहिए
हाई ब्लड प्रेशर को लेकर डॉक्टरों की सलाह है कि इन 5 लोगों को जरूर बीपी की जांच करानी चाहिए.
High Blood Pressure Test: भारत में आमतौर पर ब्लड प्रेशर की जांच कराने का चलन तब तक नहीं है, जब तक कि कोई बीमार न पड़ जाए. रूटीन चेकअप भी बहुत सारे लोग इसलिए अवॉइड करते रहते हैं क्योंकि उन्हें खतरे का कोई लक्षण नहीं दिखाई देता लेकिन स्वास्थ्य विशेषज्ञों की मानें तो ऐसा करना नुकसानदेह हो जाता है और कई बार मरीज को गंभीर खामियाजा झेलना पड़ जाता है. खासतौर पर हाई बीपी वाले मरीजों को तो हर महीने बीपी की जांच करानी चाहिए.
डॉक्टरों की मानें तो सभी लोग भले ही हर महीने अपने ब्लड प्रेशर की जांच न कराएं लेकिन इन 5 लोगों को जरूर अपने बीपी की निगरानी करनी चाहिए ताकि वह अचानक आपके दिल या ब्रेन को अचानक धोखा न दे.
दिल्ली के सीके बिड़ला अस्पताल के इंटर्नल मेडिसिन विभाग में कंसल्टेंट डॉ. अमित प्रकाश सिंह कहते हैं कि हाई ब्लड प्रेशर यानी हाइपरटेंशन को अक्सर “साइलेंट किलर” कहा जाता है क्योंकि शुरुआती दौर में इसके साफ लक्षण नजर नहीं आते. कई लोग बार-बार सिर दर्द होना, चक्कर आना, जल्दी थकान लगना, धुंधला दिखना, सीने में भारीपन, सांस फूलना या बेचैनी जैसी चीजों को तनाव, नींद की कमी या भागदौड़ भरी लाइफस्टाइल समझकर नजरअंदाज कर देते हैं. लेकिन लंबे समय तक अनकंट्रोल्ड ब्लड प्रेशर दिल, किडनी, दिमाग और ब्लड वेसल्स को धीरे-धीरे नुकसान पहुंचा सकता है, जिससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है.
डॉ. कहते हैं कि सबसे बड़ी दिक्कत ये है कि कई लोगों को कोई परेशानी महसूस ही नहीं होती, फिर भी उनका ब्लड प्रेशर बढ़ा हुआ होता है. इसलिए जागरूक रहना और समय-समय पर ब्लड प्रेशर चेक कराना बहुत जरूरी है.
डॉ. प्रकाश कहते हैं कि बीपी की जांच इन पांच लोगों के लिए बेहद जरूरी है जिनको डायबिटीज, मोटापा, फैमिली हिस्ट्री, ज्यादा तनाव या स्मोकिंग की आदत हो. इन्हें हर महीने अपने बीपी की जांच कराते रहना चाहिए.
इन 5 लोगों को जरूर करानी चाहिए जांच
- . जिन लोगों को डायबिटीज है या शुगर अनकंट्रोल्ड रहता है, उन्हें अपने बीपी की जांच हर हालत में करवानी चाहिए.
- . जो लोग मोटापे से ग्रस्त हैं और वजन बढ़ा हुआ है.
- . जिन लोगों के घर में किसी को हाई बीपी की समस्या है, उन्हें अपना बीपी जरूर चेक कराना चाहिए. क्योंकि यह फैमिली हिस्ट्री से भी आता है.
- . रोजाना की जिंदगी में अत्यधिक तनाव लेने वाले लोगों को अपने बीपी की जांच अक्सर करानी चाहिए. कई बार तनाव बीपी को बढ़ाकर जानलेवा बना देता है.
- . जो लोग स्मोकिंग करते हैं, शराब पीते हैं या तंबाकू उत्पादों का सेवन करते हैं, उन्हें अपने बीपी की जांच समय समय पर करवानी चाहिए.
हाई बीपी एक बड़ी समस्या है ऐसे में इससे बचाव के लिए कम नमक वाला संतुलित खाना, रोज थोड़ा व्यायाम, अच्छी नींद, तनाव कम करना, वजन कंट्रोल में रखना और स्मोकिंग या ज्यादा शराब से बचना बहुत जरूरी है. छोटी-छोटी लाइफस्टाइल आदतें भविष्य में बड़ी बीमारियों से बचाने में मदद कर सकती हैं.
About the Author

Priya Gautam is an accomplished journalist currently working with Hindi.News18.com with over 14 years of extensive field reporting experience. Previously worked with Hindustan times group (Hindustan Hindi) and …और पढ़ें





