गूगल ने लैपटॉप की दुनिया में एक बड़ा कदम उठाया है. क्रोमबुक के बाद अब कंपनी ने GoogleBook नाम से नया प्रीमियम लैपटॉप प्लेटफॉर्म पेश किया है. यह सिर्फ एक सामान्य लैपटॉप नहीं, बल्कि Android फोन के साथ पूरी तरह जुड़कर काम करने वाला स्मार्ट डिवाइस है. आइए जानते हैं कि GoogleBook क्या है और इसकी खासियतें क्या हैं.
गूगलबुक गूगल का नया लैपटॉप प्लेटफॉर्म है, जिसे पिछले हफ्ते लॉन्च किया गया. Acer, ASUS, Dell, HP और Lenovo जैसी कंपनियां इसे बना रही हैं. कीमत 899 डॉलर से शुरू होती है. यह पुराने Chromebook से कई गुना बेहतर और प्रीमियम है.
इसकी सबसे बड़ी खासियत Googlebook OS है. यह एंड्रॉयड पर बेस्ड है, लेकिन इसमें ChromeOS के डेस्कटॉप फीचर्स भी शामिल हैं. इससे फोन और लैपटॉप एक जैसे काम करते हैं. एंड्रॉयड फोन से साइन इन करते ही सेटिंग्स, पासवर्ड, वाई-फाई और मैसेज अपने आप आ जाते हैं. फोन के ऐप्स और फाइलें लैपटॉप पर आसानी से खुल जाती हैं. कोई अलग ट्रांसफर की जरूरत नहीं पड़ती.
Gemini AI को इसमें खास जगह दी गई है. Magic Pointer नाम की सुविधा माउस कर्सर को स्मार्ट बनाती है. आप कर्सर से सीधे Gemini से सवाल पूछ सकते हैं या मदद ले सकते हैं. AI आपके काम को समझकर सुझाव देता रहता है. बहुत से काम ऑन-डिवाइस यानी बिना इंटरनेट के भी हो जाते हैं.
हार्डवेयर भी टॉप क्लास का है. एल्युमिनियम, मैग्नीशियम और कार्बन फाइबर जैसी हल्की-मजबूत सामग्री का इस्तेमाल होता है. 2.8K तक की OLED टच स्क्रीन, हैप्टिक टचपैड और बैकलिट कीबोर्ड मिलता है. बैटरी 14 घंटे तक चलती है. Intel या Qualcomm के पावरफुल प्रोसेसर के साथ कम से कम 16GB रैम दी गई है. AI के लिए अलग NPU भी है.
10 साल तक सॉफ्टवेयर अपडेट मिलेगा
सॉफ्टवेयर सपोर्ट बहुत लंबा है. 10 साल तक नियमित अपडेट का वादा किया गया है. खरीदने पर 12 महीने का Google AI Pro, 5TB क्लाउड स्टोरेज और कुछ बाकी सर्विसेज मुफ्त मिलती हैं.
GoogleBook खास तौर पर Android यूजर्स के लिए बनाया गया है. जो लोग फोन और लैपटॉप को एक साथ आसानी से चलाना चाहते हैं, उनके लिए यह बेहतरीन ऑप्शन है. प्रीमियम लुक, तेज स्पीड और स्मार्ट AI फीचर्स के साथ यह विंडोज और मैक के खिलाफ मजबूत चुनौती पेश करता है.
अगर आप नया लैपटॉप खरीदने की सोच रहे हैं और Android फोन इस्तेमाल करते हैं तो गूगलबुक पर नजर डाला जा सकता है. हालांकि अभी इसके भारत में लॉन्च होने की डिटेल सामने नहीं आई है.




