मतपेटियों में कैद हुआ घुमका की जनता का फैसला, अब जनादेश की घड़ी का इंतजार, कांग्रेस को जनता के आशीर्वाद पर भरोसा ( विष्णु लोधी)

डोंगरगढ़- विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत घुमका में शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में मतदान संपन्न होने के पश्चात छत्तीसगढ़ लोधी समाज के प्रदेश कोषाध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता विष्णु लोधी ने क्षेत्र की जागरूक जनता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया है कि नगर की जनता ने विकास, जनहित, पारदर्शिता और जवाबदेह नेतृत्व के पक्ष में अपना समर्थन दिया है।
विष्णु लोधी ने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष पद की कांग्रेस प्रत्याशी फुलमती वर्मा एवं कांग्रेस समर्थित वार्ड पार्षद प्रत्याशियों को जिस प्रकार सभी वर्गों का स्नेह, समर्थन और विश्वास प्राप्त हुआ, वह स्पष्ट संकेत है कि घुमका की जनता विकास और जनसेवा की राजनीति को आगे बढ़ाना चाहती है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस अध्यक्ष प्रत्याशी श्रीमती फुलमती वर्मा तथा 15 वार्डों के कांग्रेस समर्थित पार्षद प्रत्याशी मजबूत स्थिति में हैं और जनता का आशीर्वाद कांग्रेस के पक्ष में दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव केवल प्रतिनिधियों के चयन का नहीं, बल्कि घुमका के भविष्य, विकास और नगरवासियों के सम्मान का चुनाव था। पूरे चुनाव अभियान के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घर-घर पहुंचकर जनता की भावनाओं को समझा और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता दी। यही कारण है कि नगर के हर वर्ग में कांग्रेस के प्रति सकारात्मक वातावरण देखने को मिला। विष्णु लोधी ने कहा कि मतदान समाप्त हो चुका है और अब जनता का फैसला मतपेटियों में सुरक्षित है। सभी की निगाहें 4 जून 2026 को होने वाली मतगणना पर टिकी हैं। हालांकि अंतिम निर्णय मतगणना के पश्चात ही सामने आएगा, लेकिन मतदान के दौरान प्राप्त जनसमर्थन, जनता के उत्साह और सकारात्मक प्रतिक्रिया के आधार पर कांग्रेस परिवार नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी फुलमती वर्मा एवं सभी 15 वार्डों में अपने प्रत्याशियों की जीत को लेकर पूर्णतः आश्वस्त है। उन्होंने आगे कहा कि मतगणना में अभी दो दिन शेष हैं, किंतु घुमका की जनता ने जिस उत्साह, विश्वास और उम्मीद के साथ कांग्रेस के पक्ष में मतदान किया है, उससे कार्यकर्ताओं और समर्थकों में विजय का वातावरण स्पष्ट दिखाई दे रहा है। अंतिम फैसला मतपेटियों में सुरक्षित है और कांग्रेस परिवार को जनता के जनादेश पर पूरा भरोसा है।
विष्णु लोधी ने कहा कि कांग्रेस हमेशा जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करती रही है। नगर पंचायत में कांग्रेस को जनादेश मिलने पर स्वच्छ प्रशासन, मूलभूत सुविधाओं का विस्तार, महिलाओं के सम्मान, युवाओं के अवसर, बेहतर पेयजल व्यवस्था, सड़क, प्रकाश व्यवस्था तथा नगर के समग्र विकास को प्राथमिकता दी जाएगी। अंत में उन्होंने नगर पंचायत घुमका की समस्त जनता, मातृशक्ति, युवाओं, किसानों, मजदूरों, व्यापारियों तथा कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है और यही विश्वास आगामी मतगणना में विजय के रूप में परिलक्षित होगा।

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img