Foods for Better Mood: सड़े हुए मूड को भी शानदार बना सकते हैं ये 5 डिलीशियस फूड, खाते ही एनर्जी से हो जाएंगे लबरेज


Last Updated:

How to boost your mood: मूड खराब होना आजकल रोज का संकट बन गया है. रोज ऑफिस में काम को लेकर चिकचिक और अत्यधिक प्रेशर अक्सर मूड को खराब कर देते हैं. जब मूड खराब रहता है तो सब कुछ उल्टा-पुल्टा हो जाता है. इतना ही नहीं इससे शरीर भी साथ नहीं देता है. हमेशा थकान और कमजोरी महसूस होती है. ऐसे में यह वैज्ञानिक रूप से साबित हो चुका है कि कुछ फूड इस प्रकार के होते हैं जिनसे मूड बहुत जल्दी बेहतर हो जाता है.

Zoom

मूड बूस्टिंग फूड.

आजकल का जो माहौल है उसमें मूड का खराब होना आम है. आप जिस काम पर रहते हैं, चाहे वह ऑफिस हो या शॉपिंग वाला काम हो, सब में हमेशा दबाव रहता है. उपर का प्रेशर इतना ज्यादा रहता है कि हमेशा आप तनाव में रहते हैं. इस तनाव के कारण किसी का भी मूड खराब हो सकता है. ऐसे में जब आप घर आते हैं और अच्छा खाना नहीं मिलता तो और भी मूड चिड़चिड़ा हो जाता है. इसलिए आपको चाहिए ऐसे जादुई भोजन जो आपके मूड को स्पार्क कर सके. आइए ऐसे 5 फूड के बारे में जानते हैं जो आपके मूड को शानदार बना सकता है.

मूड और एनर्जी बढ़ाने वाले 5 जादुई फूड्स

  1. फैटी फिश-अगर आप नॉन-वेजिटेरियन हैं तो आप घर जाने पर फैटी फिश का सेवन करें. फैटी फिश का मतलब है कि जिस मछली में तेल की मात्रा ज्यादा हो. यह तेल कुदरती होता है. जैसे सेलमन, टूना, ट्रॉट, देसी में ग्रास काट, रोहू, कतला आदि. इसे हल्का फ्राई कर लें और ग्रेवी के साथ खाएं. इन मछलियों में अच्छा वाला फैट होता है जो सीधे दिमाग के न्यूरोट्रांसमीटर को सक्रिय करता है. इन मछलियों में ओमेगा 3 फैटी एसिड की मात्रा भी ज्यादा होती है जो हार्ट के लिए बहुत फायदेमंद है. ये मछलियां हर तरह से आपके मूड को बूस्ट करेगी. इसलिए समय-समय पर इन मछलियों का सेवन करते रहें.
  2. बैरीज-बैरीज फलों का सेवन करने से भी आपका मूड शानदार बनेगा. बैरीज फलों में आप स्ट्रॉबेरी, रस्पबेरी, ब्लूबेरी, देसी फलों में जामुन, शहतूत आदि का सेवन करने से दिमाग के तंतु सक्रिय होते हैं. इसमें कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो ब्रेन के इंफ्लामेशन को खत्म करने में मदद करते हैं. बैरीज का सेवन करने के बाद आपके शरीर में बहुत जल्दी थकान और कमजोरी मिटने लगेगी. इससे आप तरोताजा महसूस करेंगे और आपका मूड भी सही होगा.
  3. डार्क चॉकलेट-डार्क चॉकलेट मूड को बेहतर बनाने के लिए एक शक्तिशाली सुपरफूड मानी जाती है. वैज्ञानिक शोधों के अनुसार डार्क चॉकलेट में ट्रिप्टोफैन नामक अमीनो एसिड होता है, जो मस्तिष्क में सेरोटोनिन के स्तर को बढ़ाता है. सेरोटोनिन को हैप्पी हार्मोन भी कहा जाता है क्योंकि जब दिमाग में सेरोटोनिन की संतुलित मात्रा होती है तो इंसान इससे खुश रहता है. इसमें मौजूद फ्लेवनोल्स ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाकर मानसिक तनाव कम करते हैं. इसके अलावा चॉकलेट खाने से मस्तिष्क में एंडोर्फिन का स्राव होता है, जो दर्द कम कर खुशी का अहसास कराता है. इसमें फिनाइलेथिलामाइन भी होता है, जिसे लव केमिकल कहा जाता है क्योंकि यह प्यार में होने जैसा उत्साह पैदा करता है. अध्ययन के मुताबिक 70% से अधिक कोको वाली डार्क चॉकलेट तनाव हार्मोन कोर्टिसोल को कम करने में प्रभावी है. इसलिए यह तनाव को भी कम करता है.
  4. अखरोट और बादाम-अखरोट और बादाम तो हर तरह से सेहत के लिए सुपरफूड है लेकिन यह दिमाग के लिए सबसे ज्यादा असरदार है. इसमें कई तरह के मूड बूस्टिंग गुण होते हैं. अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड की प्रचुर मात्रा होती है. ओमेगा 3 मस्तिष्क की कोशिकाओं की संरचना बनाए रखने और न्यूरोट्रांसमीटर के संचार को सुचारू करने में मदद करता है. इससे एंग्जाइटी और डिप्रेशन का जोखिम कम होता है. वहीं बादाम में कई तरह के पोषक तत्व मौजूद होते जो मूड को बूस्ट करता है. इसमें मैग्नीशियम उच्च मात्रा में पाया जाता है. मैग्नीशियम शरीर में कोर्टिसोल को नियंत्रित करने और नींद की गुणवत्ता सुधारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. इसमें विटामिन ई और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करते हैं. इससे मानसिक थकान दूर होती है. जब मानसिक थकान दूर होगी तो मूड बेहतर बनेगा ही. बादा में मौजूद प्रोटीन और हेल्दी फैट ब्लड शुगर को संतुलित रखते हैं, जिससे चिड़चिड़ापन कम होता है और एनर्जी बनी रहती है.
  5. केला– केला बेहतरीन मूड लिफ्टर फ्रूट है. मूड बूस्टिंग फूड में यह सबसे सस्ता है. केले में ट्रिप्टोफैन नामक अमीनो एसिड होता है, जिसे शरीर सेरोटोनिन में बदल देता है. यह मस्तिष्क का मुख्य हैप्पी हार्मोन है जो खुशी और सुकून का अहसास कराता है.केला में विटामिन B6 होता है. विटामिन B6 की उच्च मात्रा दिमाग में डोपामाइन और सेरोटोनिन जैसे न्यूरोट्रांसमीटर के संश्लेषण के लिए आवश्यक है. केला में प्राकृतिक शुगर और फाइबर खून में ग्लूकोज के स्तर को अचानक बढ़ने या घटने नहीं देते. शुगर लेवल स्थिर रहने से मूड में आने वाले उतार-चढ़ाव और चिड़चिड़ापन कम होता है. केला में सबसे ज्यादा पोटैशियम और मैग्नीशियम होता है. ये हार्ट की गति को नियंत्रित करने और मस्तिष्क तक ऑक्सीजन पहुंचाने में मदद करते हैं, जिससे मानसिक तनाव कम होता है. केला शरीर में एनर्जी लेवल को स्थिर रखता है.

About the Author

authorimg

Lakshmi Narayan

18 साल से ज्यादा के लंबे करियर में लक्ष्मी नारायण ने डीडी न्यूज, आउटलुक, नई दुनिया, दैनिक जागरण, हिन्दुस्तान जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। समसामयिक विषयों के विभिन्न मुद्दों, राजनीति, समाज, …और पढ़ें



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img