विदेशी निवेशकों की चाल भी अगले हफ्ते काफी महत्वपूर्ण होगी। बीते हफ्ते विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने भारतीय शेयर बाजार में करीब 1,600 करोड़ रुपए की बिकवाली थी। हालांकि, इस महीने शुद्ध आधार पर एफआईआई 2,500 करोड़ रुपए की अधिक की खरीदारी के साथ खरीदार बने हुए हैं।
इसके अलावा, अगले हफ्ते इंडस्ट्रियल एवं मैन्युफैक्चरिंग प्रोडक्शन और विदेशी मुद्रा भंडार के आंकड़े भी आएंगे। इससे अर्थव्यवस्था की आर्थिक स्थिति की सटीक जानकारी मिलेगी।
17-21 अगस्त के कारोबारी सत्र में मुख्य सूचकांकों में बिकवाली देखी गई थी। इस दौरान सेंसेक्स 468.42 अंक या 0.60 प्रतिशत गिरावट के साथ 77,540.83 और निफ्टी 114 अंक या 0.47 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 24,252 पर था।
वहीं, मिडकैप और स्मॉलकैप में मिलाजुला कारोबार हुआ। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 46.40 अंक या 0.07 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 63,735.75 पर बंद हुआ। निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 239.20 अंक या 1.21 प्रतिशत की तेजी के साथ 19,977.75 पर बंद हुआ।




