अगर आप एक प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो यह आपके लिए शानदार मौका आया है. Nothing Phone 3, जिसे लॉन्च के समय कई लोगों ने महंगा बताया था, अब फ्लिपकार्ट पर भारी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है. खास बात यह है कि बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB) कार्ड ऑफर का फायदा उठाकर इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन को सिर्फ ₹41,999 की कीमत में खरीदा जा सकता है.
फ्लिपकार्ट पर Nothing Phone 3 के 16GB RAM और 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत फिलहाल ₹59,999 लिस्ट की गई है. ये कीमत पहले से ही लॉन्च प्राइस की तुलना में काफी कम है. इसके अलावा, बैंक ऑफ बड़ौदा क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर ग्राहकों को ₹18,000 का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है. इसके बाद फोन की प्रभावी कीमत घटकर ₹41,999 रह जाती है.
जिन ग्राहकों के पास BoB कार्ड नहीं है, उनके लिए EMI और एक्सचेंज ऑफर भी उपलब्ध हैं. फ्लिपकार्ट पुराने स्मार्टफोन के बदले ₹15,200 तक का एक्सचेंज बोनस भी दे रहा है, जिससे कीमत और कम हो सकती है.
Nothing Phone 3 के फीचर्स
फोन में 6.67 इंच का OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP + 50MP + 50MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है. वहीं, लंबी बैटरी लाइफ के लिए 5500mAh की बैटरी दी गई है, जो 65W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है.
नथिंग Phone 3 अपने यूनिक ट्रांसपेरेंट डिजाइन और Glyph लाइटिंग इंटरफेस के लिए जाना जाता है. यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर से लैस है, जो शानदार परफॉर्मेंस देने में सक्षम है.
यह डिवाइस Nothing OS पर चलता है, जो क्लीन एंड्रॉयड एक्सपीरियंस और कई कस्टमाइजेशन फीचर्स देते हैं.
मौजूदा ऑफर के बाद Nothing Phone 3 की कीमत फ्लैगशिप सेगमेंट के मुकाबले काफी आकर्षक हो जाती है. अगर आपके पास बैंक ऑफ बड़ौदा का क्रेडिट कार्ड है, तो यह डील और भी बेहतर साबित हो सकती है.
हालांकि, खरीदारी से पहले ऑफर को सही से देख कर समझ भी लें, और स्टॉक जरूर चेक कर लें, क्योंकि जब वेरिएंट्स पहले ही आउट ऑफ स्टॉक दिखाई दे रहे हैं.




