गैलेक्सी अनपैक्ड से पहले सैमसंग के 2026 फोल्डेबल फोन की फोटो वायरल, डिजाइन ने खींचा ध्यान


Powered by :

Last Updated:

Samsung Galaxy Z Fold 8, Galaxy Z Fold 8 Ultra और Galaxy Z Flip 8 की डिजाइन लॉन्च से पहले लीक हो गई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक Fold 8 में बड़ा कवर डिस्प्ले और Flip 8 में नया कैमरा लेआउट देखने को मिल सकता है. जानें पूरी जानकारी.

ख़बरें फटाफट

गैलेक्सी अनपैक्ड से पहले सैमसंग के 2026 फोल्डेबल फोन की फोटो वायरलZoom

Galaxy Z Fold 8 Ultra और Z Flip 8 की पहली झलक, जानें क्या होगा खास. Photo: Samsung Galaxy Z Fold6

सैमसंग अगले महीने अपनी नई फोल्डेबल स्मार्टफोन सीरीज लॉन्च कर सकती है. ऑफिशियल ऐलान से पहले गैलेक्सी Z Fold 8, गैलेक्सी Z Fold 8 Ultra और गैलेक्सी Z Flip 8 को लेकर एक नया लीक सामने आया है. इस लीक में तीनों स्मार्टफोन्स के स्क्रीन प्रोटेक्टर की तस्वीरें दिखाई गई हैं, जिनसे इनके डिजाइन और स्क्रीन लेआउट की झलक मिलती है.

टिप्स्टर Ice Universe की शेयर की गई फोटो में तीनों फोल्डेबल फोन फोल्ड नजर आ रहे हैं. हालांकि फोटो से स्पेसिफिकेशन की जानकारी नहीं मिलती, लेकिन सैमसंग के डिजाइन में होने वाले कुछ बड़े बदलावों का हिंट जरूर मिलता है.

Galaxy Z Fold 8 में मिल सकता है बड़ा कवर डिस्प्ले
लीक के मुताबिक गैलेक्सी Z Fold 8 का कवर डिस्प्ले पहले के फोल्ड मॉडल्स की तुलना में ज्यादा चौड़ा दिखाई दे रहा है. पिछले कुछ सालो से यूजर्स Fold सीरीज में चौड़े बाहरी डिस्प्ले की मांग कर रहे थे ताकि फोन बंद होने पर भी सामान्य स्मार्टफोन जैसा एक्सपीरिएंस मिल सके.

फोटो: Ice Universe

अगर यह जानकारी सही साबित होती है, तो Galaxy Z Fold 8 रोजमर्रा के इस्तेमाल में पहले से ज्यादा आसान हो सकता है. चौड़ा डिस्प्ले मैसेजिंग, सोशल मीडिया और सामान्य ब्राउजिंग जैसे कामों को आसान बना सकता है.

Galaxy Z Fold 8 Ultra में दिखा ऐसा डिजाइन
गैलेक्सी Z Fold 8 Ultra का डिजाइन सैमसंग की मौजूदा Fold सीरीज जैसा ही नजर आता है. यह स्टैंडर्ड Fold 8 के मुकाबले में थोड़ा बड़ा दिखाई दे रहा है. कंपनी Ultra मॉडल में प्रीमियम फीचर्स और अलग हार्डवेयर पर ज्यादा ध्यान दे सकती है.

Galaxy Z Flip 8 में हो सकता है नया बदलाव
गैलेक्सी Z Flip 8 भी तस्वीरों में नजर आया है. यह अपने क्लैमशेल डिजाइन को बरकरार रखता है, लेकिन कवर स्क्रीन के पास कैमरा कटआउट में बदलाव देखने को मिल सकता है. इस बार अलग-अलग कैमरा होल की जगह एक लंबा कटआउट दिखाई दिया है, जिससे हिंट मिलता है कि सैमसंग आउटर डिस्प्ले और कैमरा लेआउट में बदलाव कर सकती है.

कब हो सकता है लॉन्च?
रिपोर्ट्स के मुताबिक सैमसंग अगले महीने लंदन में आयोजित होने वाले Galaxy Unpacked इवेंट में गैलेक्सी Z Fold 8, गैलेक्सी Z Fold 8 Ultra और गैलेक्सी Z Flip 8 को पेश कर सकती है. लीक के मुताबिक Fold 8 और Fold 8 Ultra में क्वालकॉम का लेटेस्ट फ्लैगशिप Snapdragon प्रोसेसर मिल सकता है, जबकि Z Flip 8 में सैमसंग का Exynos चिपसेट दिया जा सकता है. बता दें कि ये जानकारी अफवाहों पर बेस्ड है, और फिलहाल कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

About the Author

authorimg

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें



Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img