8 साल पुराने कंप्यूटर को भी मिल सकती है नई जान! JioPC के साथ मिलेगा क्लाउड पर 16GB RAM और 1TB स्टोरेज


रिलायंस जियो ने अपने JioPC क्लाउड कंप्यूटिंग सर्विस को अब सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध कर दिया है. पहले JioPC का इस्तेमाल सिर्फ JioHome ब्रॉडबैंड ग्राहकों तक सीमित था, लेकिन अब किसी भी इंटरनेट कनेक्शन वाले यूजर इसका सब्सक्रिप्शन ले सकते हैं. यानी जियो का टेलीकॉम या ब्रॉडबैंड कनेक्शन होना जरूरी नहीं है.

JioPC खासतौर पर उन लोगों के लिए काम का हो सकता है, जिनका पुराना कंप्यूटर या डेस्कटॉप धीरे चलने लगा है, स्टोरेज कम पड़ रही है या उसका ऑपरेटिंग सिस्टम पुराना हो चुका है.

पुराने कंप्यूटर को मिलेगा नया एक्सपीरिएंस

JioPC क्लाउड पर कंप्यूटिंग पावर देता है, जिससे यूजर्स को नया कंप्यूटर खरीदे बिना ज्यादा क्षमता का इस्तेमाल करने का ऑप्शन मिलता है. सर्विस में 16GB तक RAM और 1TB तक क्लाउड स्टोरेज का ऑप्शन दिया गया है.

कंपनी के मुताबिक, 3-4 साल पुराने कंप्यूटर के साथ-साथ करीब 8 साल पुराना कंप्यूटर भी JioPC के जरिए एडवांस और AI बेस्ड ऐप्स इस्तेमाल करने में सक्षम हो सकता है. इसका मतलब है कि पुराने हार्डवेयर को अपग्रेड या बदलने के बजाय क्लाउड कंप्यूटिंग की मदद ली जा सकती है.

जियो का कहना है कि सब्सक्रिप्शन एक्टिवेट करने में पांच मिनट से भी कम समय लग सकता है. इसके लिए नया हार्डवेयर लगाने, डेटा माइग्रेट करने या कंप्यूटर को लंबे समय तक बंद रखने की जरूरत नहीं है.

JioPC और JioPC Ultra के प्लान

JioPC दो तरह के ऑप्शन में उपलब्ध है. कंपनी के प्लान इस तरह हैं:

वैलिडिटी JioPC (8GB RAM, 500GB स्टोरेज) JioPC Ultra (16GB RAM, 1TB स्टोरेज)
2 महीने ₹1,000 ₹1,200
5 महीने ₹2,000 ₹2,500
10+2 महीने ₹4,000 ₹5,000

छात्रों और पुराने PC वालों के लिए उपयोगी

JioPC का फोकस खासतौर पर छात्रों, घरों, प्रोफेशनल्स और छोटे कारोबारों पर है. क्लाउड पर होने वाली कंप्यूटिंग की वजह से कम पावर वाले कंप्यूटरों पर भी AI आधारित ऐप्स और आधुनिक सॉफ्टवेयर चलाने का ऑप्शन मिलता है.

हालांकि, JioPC इस्तेमाल करने के लिए स्टेबल और तेज इंटरनेट कनेक्शन जरूरी है. ब्रॉडबैंड के अलावा भरोसेमंद 4G या 5G कनेक्शन के जरिए भी इसे इस्तेमाल किया जा सकता है.

JioPC उन लोगों के लिए नया कंप्यूटर खरीदने का एक विकल्प बन सकता है, जो अपने पुराने सिस्टम को कुछ और समय तक इस्तेमाल करना चाहते हैं.  JioPC के प्लान और सब्सक्रिप्शन की जानकारी यहां देखें



Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img